फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   BLO was still the duty suspension

बीएलओ की ड्यूटी की फिर भी कर दिया निलंबन

Wed, 03 Aug 2016 01:44 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो
अमर उजाला/ ब्यूरो Updated Wed, 03 Aug 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
बीएलओ की ड्यूटी में कार्रवाई को लेकर झमेला सामने आया है। कुछ ऐसे शिक्षक-शिक्षिकाओं को निलंबित कर दिया गया जिन्होंने ड्यूटी की अथवा अवकाश स्वीकृत करा लिया था। इससे शैक्षिक संगठन में काफी रोष है। कई निलंबित शिक्षिकाओं ने इसे लेकर बीएसए के समक्ष साक्ष्य प्रस्तुत किए हैं।
विज्ञापन

पिछले दिनों बीएसए ने मतदाता सूची पुनरीक्षण में बीएलओ की ड्यूटी न करने पर संबंधित एसडीएम व खंड शिक्षा अधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर आधा दर्जन शिक्षिकाओं को निलंबित कर दिया था। इसके बाद प्राथमिक शिक्षक संघ की महानगर इकाई ने रोष जाहिर किया था। इकाई के अध्यक्ष अंसार कुरैशी, मंत्री अजयपाल सिंह, कोषाध्यक्ष बिंदु शर्मा का कहना था कई शिक्षिकाओं ने बीएलओ की ड्यूटी की और कई ने अवकाश भी उच्च अधिकारियों से स्वीकृत करा लिया, लेकिन गलत रिपोर्ट के आधार पर इन्हें निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

शिक्षक संघ के पदाधिकारी इसे लेकर बीएसए को मिले थे और उनके समक्ष साक्ष्य भी दिए थे।
निलंबित शिक्षिका शाइस्ता परवीन ने दिए साक्ष्य के साथ कहा है कि उसने बीएलओ की ड्यूटी प्राप्त की थी और वह सर्वे कर रही है, लेकिन फिर भी उसे निलंबित कर दिया। एक अन्य शिक्षिका अर्चना वार्ष्णेय का बीएलओ का भी काम पूरा होने के कगार पर है, लेकिन उसे भी निलंबित कर दिया। शिक्षिका रंजना का कहना है कि उसने बीएलओ की ड्यूटी से खुद को हटाने के  लिए एडीएम (प्रशासन) को प्रार्थना पत्र दिया था और एडीएम ने इस प्रार्थना पत्र को स्वीकार कर लिया था। उसने इस प्रार्थना पत्र को बीएसए के समक्ष पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए धीरेंद्र कुमार का कहना है कि यह कार्रवाई संबंधित एसडीएम व खंड शिक्षा अधिकारियों की रिपोर्ट के बाद की गई है। कई शिक्षकों ने ड्यूटी आदि करने के साक्ष्य प्रस्तुत किए हैं। उसके आधार पर उनका निलंबन वापस लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed