फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   BJP workers conducted a cleanliness drive on the college campus

Aligarh News: भाजपा कार्यकर्ताओं ने कॉलेज परिसर में चलाया सफाई अभियान

Mon, 05 Oct 2026 02:37 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
BJP workers conducted a cleanliness drive on the college campus
भाजपा के सेवा सप्ताह अभियान के तहत रविवार को केएल जैन इंटर कॉलेज में वृहद सफाई अभियान चलाया गया। प्रदेश मंत्री एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी यतेंद्र शर्मा के नेतृत्व में हुए अभियान में जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा समेत पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।
विज्ञापन

प्रदेश मंत्री यतेंद्र शर्मा ने खुद झाड़ू और फावड़ा थामकर परिसर की सफाई की। इससे कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ पूरे परिसर को स्वच्छ किया। उन्होंने कहा कि सेवा और राष्ट्र निर्माण भाजपा का मूल संकल्प है। स्वच्छता को केवल अभियान नहीं, बल्कि जीवन का संस्कार बनाना चाहिए। सार्वजनिक स्थल स्वच्छ रहेंगे तो स्वस्थ समाज का निर्माण होगा। कॉलेज प्रधानाचार्य डॉ. दीपक जैन ने स्टाफ के साथ यतेंद्र शर्मा का स्वागत किया। अभियान में अभिनाश तिवारी, मंडल अध्यक्ष आकाश सिंह, विक्रम सिंह, राजीव शर्मा, लालता प्रसाद सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed