फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   BJP trying for unopposed election

निर्विरोध निर्वाचन के लिए प्रयास कर रहे भाजपाई

Wed, 16 Jun 2021 12:31 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
BJP trying for unopposed election
जिला पंचायत अध्यक्ष पद चुनाव के लिए तीन जुलाई को मतदान है। भाजपा नेता नामांकन के दिन यानी 26 जून को ही अपने प्रत्याशी को निर्विरोध निर्वाचत कराने का प्रयास कर रहे हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि भाजपा नेता अपनी रणनीति में कितने कामयाब होते हैं।
विज्ञापन

जिला पंचायत राजनीति के दिग्गज खिलाड़ी ठाकुर जयवीर सिंह के फार्म हाउस पर बैठक के बाद भाजपा नेता दावा कर रहे हैं ठाकुर श्यौराज सिंह की पत्नी एवं एटा सांसद राजवीर सिंह राजू भैया की समधन विजय सिंह का जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठना तय है। सूत्रों की माने तो जिला पंचायत के निर्वाचित 80 प्रतिशत से अधिक सदस्यों का प्रमाण पत्र हाईकामन तक पहुंचा दिया गया है। चर्चा तो यहां तक है कि सपा एवं बसपा के सदस्य भी उनके हाथ से निकलकर भाजपा की गोद में बैठ गए हैं। रालोद के भी कई सदस्य भाजपा के संपर्क में है। भाजपा के जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह का दावा है कि विजय सिंह का अध्यक्ष बनना तय है। भाजपा के पास 40 से अधिक सदस्य हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद की राजनीति में विरोधी दल के नेता भाजपा की रणनीति को भेद पाते हैं या नहीं। दलगत आधार पर देखे तो भाजपा के सिर्फ 9 सदस्य जीत कर आए हैं। बागी बनकर चुनाव जीतने वाले छह सदस्यों को भी भाजपा नेता अपने खाते में जोड़ रहे हैं।
विज्ञापन

हाथरस की राजीति में जयवीर की एंट्री
अलीगढ़। अलीगढ़ के बाद हाथरस की राजनीति में भी ठाकुर जयवीर सिंह की एंट्री हो गई है। चर्चा है कि प्रदेश नेताओं द्वारा हाथरस में जिला पंचायत की राजनीति में पार्टी का परचम लहराने के लिए जयवीर सिंह को भी जिम्मेवारी सौंपी गई है। पूछे जाने पर जयवीर सिंह ने भी स्वीकारा कि प्रदेश नेतृत्व ने हाथरस का प्रभार दिया है। हाथरस में भाजपा का जिला पंचायत अध्यक्ष बनेगा। हाथरस के जिलाध्यक्ष गौरव आर्य का कहना है कि इस संबंध में लिखित या मौखिक जानकारी उन्हें नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed