फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   BJP's welfare was done by public welfare schemes

Aligarh Election Result : जनकल्याणकारी योजनाओं से हुआ भाजपा का कल्याण

Fri, 11 Mar 2022 01:11 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 01:11 AM IST
विज्ञापन
BJP's welfare was done by public welfare schemes
कौशल कुमार ओझा
विज्ञापन

जिले की सातों सीटों पर भगवा परचम लहरा गया है। इसकी वजह है, भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां, जिनकी वजह से बसपा का वोट बैंक भी भाजपा की ओर आकर्षित हुआ है। जनपद में विरोधी पार्टियों के सफाया में राशन वितरण के साथ ही अन्य कल्याणकारी योजनाओं की बड़ी भूमिका है।
राजनीति के विश्लेषकों के मुताबिक, दूसरा बड़ा कारण ध्रुवीकरण को भी माना जा रहा है। डीएस कॉलेज की राजनीति विज्ञान विभाग की अध्यक्ष डॉ. मधु कुमारी का कहना है कि भाजपा अपनी रणनीति में कामयाब हुई है। वह कहती हैं कि समाज का एक वर्ग अपने आप को भाजपा से असुरक्षित महसूस करता है। इस चुनाव में इस फैक्टर की बड़ी भूमिका है। इसके अतिरिक्त भाजपा का जातीय समीकरण सटीक साबित हुआ है। प्रदेश में कानून व्यवस्था ठीक होने का लाभ भी भाजपा को मिला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जादू जनता पर बरकरार है। किसान आंदोलन से भाजपा को बड़े नुकसान होने का अनुमान लोग लगा रहे थे। लेकिन समय रहते भाजपा नेताओं ने किसानों को मनाने की कोशिश की और कामयाबी हासिल की। जाट बहुल खैर एवं इगलास विधान सभा क्षेत्र का परिणाम इसका प्रमाण है।
विज्ञापन

औटा के पूर्व अध्यक्ष एवं डीएस कॉलेज के प्रो. मुकेश भारद्वाज भी मानते हैं कि ध्रुवीकरण से भाजपा को फायदा हुआ है। एक-दूसरे समुदाय को देखकर वोटों की गोलबंदी हुई है। भाजपा की जीत में राशन वितरण एवं अन्य जन कल्याणकारी योजनाओं की बड़ी भूमिका है। वह कहते हैं कि बसपा का वोट बैंक भी भाजपा की ओर शिफ्ट हुआ है। इसी वजह से जिले की सभी सीटों पर भाजपा की जीत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कानून व्यवस्था पर अखिलेश को घेरने में कामयाब हुए मोदी-योगी
विश्लेषकों का कहना है कि विधान सभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आतंकवादी एवं तमंचावादियों को संरक्षण देने का आरोप लगाकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को घेरे रखा। विश्लेषक भाजपा की जीत में इसकी भी भूमिका मान रहे हैं। भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुनील पांडेय कहते हैं कि भाजपा की जीत में कल्याणकारी योजनाओं, योगी सरकार की बेहतर कानून व्यवस्था एवं मोदी-योगी लहर की सबसे बड़ी भूमिका है। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह कहते हैं कि संगठन की बेहतर रणनीति एवं कार्यकर्ताओं की मेहनत से जीत हासिल हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed