फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   BJP reposes faith in Dr. Manvendra Pratap Singh for Agra Graduate seat

Aligarh News: आगरा स्नातक सीट से भाजपा ने डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह पर फिर जताया भरोसा

Mon, 25 May 2026 02:55 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
BJP reposes faith in Dr. Manvendra Pratap Singh for Agra Graduate seat
मानवेंद्र प्रताप सिंह। - फोटो : samvad
उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा जारी सूची में अलीगढ़-आगरा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह पर फिर से भरोसा जताते हुए दूसरी बार उम्मीदवार बनाया है।
विज्ञापन



घोषणा के बाद समर्थकों में उत्साह का माहौल है। भाजपा ने इस बार स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में संगठन और शिक्षाविदों से जुड़े चेहरों पर भरोसा जताया है। आगरा स्नातक सीट के तहत अलीगढ़ समेत कई जिले आते हैं। ऐसे में डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह की उम्मीदवारी को लेकर अलीगढ़ में भी राजनीतिक हलचल तेज हो गई हैं।
विज्ञापन



भाजपा नेताओं का कहना है कि शिक्षित वर्ग और युवाओं के बीच पार्टी की मजबूत पकड़ का लाभ चुनाव में मिलेगा। डाॅ. मानवेंद्र ने कहा है कि वे पार्टी के 35 साल से कार्यकर्ता हैं। इस बार भी केंद्रीय पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है वे उसपर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed