फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   BJP leader Vinay was charged in the murder of Tariq

अलीगढ़ः तारिक की हत्या में भाजपा नेता विनय पर चार्ज बना

Fri, 30 Jul 2021 12:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
BJP leader Vinay was charged in the murder of Tariq
विनय वार्ष्णेय को कोर्ट में पेशी के लिए जाती पुलिस । - फोटो : CITY OFFICE
महानगर के बाबरी मंडी में हुए तारिक हत्याकांड के मुख्य आरोपी युवा भाजपा नेता विनय वार्ष्णेय को बृहस्पतिवार को यहां न्यायालय में पेश किया गया। इस दौरान कड़ी सुरक्षा में पुलिस उसे एटा जेल से लेकर आई और एडीजे-16 मो.नसीम अहमद के न्यायालय में चार्ज फ्रेम करने की प्रक्रिया पूरी की गई। इस तरह अब इस मुकदमे का सत्र परीक्षण न्यायालय में शुरू हो जाएगा और अब अगली तारीख चार अगस्त गवाही के लिए नियत की गई। जिसमें सबसे पहले गवाह के रूप में वादी यानी तारिक के पिता को बुलाया जाएगा।
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर ऊपरकोट पर 23 फरवरी 2020 को हुए बवाल के दौरान बाबरी मंडी में सांप्रदायिक टकराव हो गया था। इस दौरान गोली लगने से हार्डवेयर कारोबारी का बेटा मोहम्मद तारिक घायल हुआ था। बाद में तारिक की जेएन मेडिकल कॉलेज में मौत हुई थी। इस मामले में तारिक के भाई की ओर से विनय वार्ष्णेय सहित तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसी मामले में विनय को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया और प्रशासनिक आधार पर यहां से एटा जेल शिफ्ट कर दिया गया। हालांकि उसके बाद से समर्थक विनय की रिहाई को लेकर लगातार प्रयासरत हैं। हर मंच पर आवाज उठाते हैं।
विज्ञापन

इधर, इस मामले में पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी और न्यायालय में चार्ज फ्रेम होने की प्रक्रिया लंबित थी। इसे लेकर कई बार न्यायालय ने एटा जेल से विनय को तलब किया। मगर कभी फोर्स न होने, कभी सुरक्षा कारण या कुछ समय कोरोना के कारण विनय की पेशी नहीं हो सकी थी। बृहस्पतिवार दोपहर विनय को एटा से यहां दीवानी लाया गया और एडीजे-16 के न्यायालय में पेश किया गया। एडीजीसी गोपाल सिंह राणा के अनुसार यहां मुकदमे में चार्ज फ्रेम कराने की प्रक्रिया कराई गई और न्यायालय ने ट्रायल शुरू करने के लिए गवाही के लिए चार अगस्त तारीख नियत कर दी है। इधर, इस मामले में विनय की ओर से अधिवक्ता हरिओम वार्ष्णेय पैरोकार हैं। उन्होंने बताया कि अब इस मुकदमे में गवाही शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब दीवानी में लगे विनय समर्थन में नारे, दौड़ी पुलिस
विनय वार्ष्णेय को करीब एक साल बाद पेशी पर लाया गया था। चूंकि कोरोना के कारण इन दिनों जेल में मुलाकातें भी बंद हैं। इसलिए लोगों की मुलाकात नहीं हो पा रही। हालांकि विनय को पेशी पर लाया जा रहा है। यह सूचना पहले से सार्वजनिक नहीं थी। मगर जैसे ही एटा पुलिस की गाड़ी उसे दीवानी हवालात लेकर पहुंची तो कुछ ही देर में यह खबर शहर में फैल गई और उसके समर्थकों की भीड़ दीवानी पहुंचने लगी। जहां काफी संख्या में कुछ ही देर में लोगों का मजमा लग गया और विनय के हवालात से न्यायालय में पेशी पर ले जाते समय एकाएक युवाओं ने समर्थन में नारेबाजी शुरू कर दी और हर कोई उससे मिलने हालचाल पूछने को उतावला था। इस पर सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मियों के हाथ पांव फूल गए। खबर देकर दीवानी सुरक्षा प्रभारी निरीक्षक के अलावा अन्य फोर्स को बुलाया गया। जो पुलिसकर्मी दीवानी में अन्य काम से आए थे। वे भी वहां आ गए और भीड़ को तितर-बितर कर बाहर किया गया। इसके बाद सुरक्षा में पेशी कराई। बाद में आनन-फानन सभी औपचारिकताएं पूरी कर उसे वापस भेजा गया। इसे लेकर बार के पूर्व सचिव योगेश सारस्वत ने नाराजगी जताते हुए भीड़ के दीवानी में प्रवेश पर आपत्ति जताई है और मामले में पुलिस अधिकारियों से कार्रवाई का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed