फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   BJP leader said own people defeated me by one vote

Aligarh News: भाजपा नेता बोला, अपनों ने ही एक वोट से हरा दिया मुझे

Tue, 21 Mar 2023 12:12 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 21 Mar 2023 12:12 AM IST
सार

भाजपा प्रत्याशी सत्यप्रकाश शर्मा ने कहा कि बहुत आहत हूं। हार की वजह जट्टारी मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह और दल बदलू क्षेत्र के तथाकथित कुछ भाजपा नेता हैं। आरोप लगाया कि मंडल अध्यक्ष ने मुझे हराने के लिए विपक्षी प्रत्याशी का साथ दिया।

विज्ञापन
BJP leader said own people defeated me by one vote
सत्यप्रकाश शर्मा सांसद सतीश गौतम के साथ - फोटो : साेशल मीडिया

विस्तार

अलीगढ़ के टप्पल ब्लॉक में हुए सहकारी समिति के चुनाव में अध्यक्ष पदों पर अधिकांश सीटों में भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए हैं, लेकिन जट्टारी सीट पर भाजपा प्रत्याशी की हुई हार से न सिर्फ भाजपा की अंदरूनी लड़ाई सामने आ गई, बल्कि हार पर रार बढ़ती जा रही है। जट्टारी सीट से भाजपा प्रत्याशी एक वोट से हार गए।

विज्ञापन

   
भाजपा प्रत्याशी सत्यप्रकाश शर्मा ने कहा कि बहुत आहत हूं। हार की वजह जट्टारी मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह और दल बदलू क्षेत्र के तथाकथित कुछ भाजपा नेता हैं। आरोप लगाया कि मंडल अध्यक्ष ने मुझे हराने के लिए विपक्षी प्रत्याशी का साथ दिया। मेरे खिलाफ साजिश करते रहे। यहां तक कि जनप्रतिनिधियों ने भी साथ नहीं दिया। मामले का संज्ञान लेते हुए भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चौधरी शेर सिंह ने मंडल अध्यक्ष के खिलाफ प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह से शिकायत की है।
विज्ञापन


वहीं, भाजपा जिला अध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह का कहना है कि भाजपा प्रत्याशी के हार की समीक्षा की जाएगी। अगर मंडल अध्यक्ष की भूमिका संदिग्ध पाई जाती है तो उनके खिलाफ निश्चित संगठनात्मक कार्यवाही की जाएगी। जट्टारी मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह का कहना है कि उन्होंने अपने प्रत्याशी को जिताने के लिए हर संभव प्रयास किया था, लेकिन सफल नहीं हो सके। आरोप निराधार हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 बता दें कि इससे पहले वर्ष 2018 में हुए नगर पंचायत जट्टारी के चुनावों में भाजपा प्रत्याशी की हार पर भी भाजपा कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों पर भाजपा प्रत्याशी का अंदर खाने विरोध करने के आरोप लगे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed