{"_id":"5feb8aa48ebc3e3c4e0f9d00","slug":"bjp-leader-protest-for-babri-mandi-alleged-arresting-city-office-news-ali252395094","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपाई आक्रोशित, 251 के इस्तीफे की चेतावनी, जिलाध्यक्ष को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपाई आक्रोशित, 251 के इस्तीफे की चेतावनी, जिलाध्यक्ष को घेरा
विज्ञापन
बाबरी मंडी में हुए उपद्रव में हिन्दूओं के खिलाफ एकतफा कार्यवाही के विरोध में बीजेपी महानगर अध्य?
- फोटो : CITY OFFICE
हिंदू जागरण समिति और भाजपा महानगर कार्यकारिणी के सदस्यों ने मंगलवार को पार्टी के महानगर अध्यक्ष डा. विवेक सारस्वत का घेराव कर प्रदर्शन किया। इन सदस्यों की मांग थी कि बीती 23 फरवरी को हुए बाबरी मंडी कांड में हिंदू पक्ष से हमले में आरोपी तीन नामजदों को गिरफ्तार किया जाए। अन्यथा भाजपा के 251 सदस्य अपनी प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे देंगे और नव वर्ष की जगह काला दिवस मनाएंगे।
भाजपाइयों और संगठन से जुड़े सक्रिय सदस्यों के इस एलान से पार्टी में स्थानीय स्तर पर अंदरखाने खलबली मच गई है। जिला एवं पुलिस प्रशासन भी हलकान हो गया है। इस मामले में जल्द से जल्द निपटाने का प्रयास शुरू हो गए है ताकि ये चिंगारी लखनऊ तक न पहुंचे। भाजपा महानगर अध्यक्ष के आवास पर उनका घेराव करा रहे महानगर कार्यकारिणी सदस्य बृजेश कंटक ने कहा है कि बीती 23 फरवरी को सीएए/एनआरसी के विरोध प्रदर्शन के दौरान उपद्रव हुआ था जिसमें कई लोग घायल हुए थे।
हिंदू पक्ष से भी चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए। इस पक्ष की ओर से तीन मुकदमे दर्ज कराए गए, जिसमें चार नामजद हुए थे, जिनमें से एक तारिक की मृत्यु हो चुकी है। प्रशासन के तुष्टीकरण के कारण आज तक बाकी तीन नामजदों की गिरफ्तारी नहीं हुई। इसके विरोध में प्रथम चरण में भाजपा के 251 सदस्य अपनी प्राथमिकता सदस्यता से इस्तीफा दे देंगे। पहली जनवरी को नव वर्ष नहीं मनाएंगे और काला दिवस मनाएंगे। इस प्रदर्शन में युवा भाजपा नेता विनय वार्ष्णेय की रिहाई भी बड़ा मुद्दा है। जिसे वर्तमान में एटा जिला कारागार में रखा गया है। विनय उक्त उप्रदव में तारिक पर हमला करने का आरोपी है। जिसकी मृत्यु के बाद जानलेवा हमले का मुकदमा हत्या में तरमीम हो चुका हैै।
विज्ञापन
ज्ञापन लेने के बाद महानगर अध्यक्ष डा. विवेक सारस्वत ने भी उक्त सभी तथ्यों पर सहमति जताते हुए पूरा घटनाक्रम बताया और कहा कि वह संगठन की इस मांग को आला नेतृत्व तक ले जाएंगे। इसके लिए सांसद सतीश गौतम, शहर विधायक सहित अन्य नेताओं की मदद ली जाएगी। जिससे संगठन के सदस्यों की मांग पर इंसाफ हो सके। उन्हें निराशा न हो।