{"_id":"6434e14b6f4d3b8ee1047d89","slug":"bjp-leader-cuts-cake-with-sword-waves-pistol-in-air-2023-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: भाजपा नेता ने तलवार से काटा केक, हवा में लहराया तमंचा, वीडियो हुआ वायरल तो बैठी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: भाजपा नेता ने तलवार से काटा केक, हवा में लहराया तमंचा, वीडियो हुआ वायरल तो बैठी जांच
Tue, 11 Apr 2023 09:56 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 11 Apr 2023 09:56 AM IST
सार
सीएए और एनआरसी प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेता विनय वार्ष्णेय पर उपद्रव में शामिल मोहम्मद तारिक की हत्या का आरोप लगा था। जिसमें विनय 848 दिनों तक जेल में रहा। कोर्ट ने उस मामले में गवाह के मुकर जाने से विनय को बरी कर दिया था।
विज्ञापन
तलवार से केक काटता भाजपा नेता विनय वार्ष्णेय
- फोटो : वीडियो ग्रेब
विस्तार
यूपी के अलीगढ़ में भाजपा के नेता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में भाजपा नेता एक गली के बीचों बीच स्कूटी खड़ी कर उस पर केक रखे हुए है और कैक काटने के बाद उसके हाथ में तलवार लगी हुई है। वीडियो में भाजपा नेता के एक साथी ने हवा में तमंचा लहराते हुए फायर भी किया। भाजपा नेता अपने साथियों के साथ जन्मदिन का जश्न मना रहा है। 30 सैकेंड के वीडियो के वायरल होने के बाद एसएसपी ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
तलवार से काटा कैक और लहराया तमंचा
भाजपा नेता विनय वार्ष्णेय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक गली की सड़क के बीचों बीच में एक स्कूटी खड़ी की गई है। स्कूटी पर दो केक रखे हैं और भाजपा नेता हाथ में तलवार लिए है। विनय अपने दोस्तों के साथ में तलवार से केक काटने के बाद जन्मदिन की खुशी मना रहा है। उनमें से एक साथी ने केक काटने के बाद तमंचा निकालता है और हर्ष फायरिंग करता है। वहां पर गली के अन्य लोग खड़े होकर सभी कुछ देख रहे हैं।
विज्ञापन
सीएए प्रदर्शन के दौरान हत्या के आरोप से बरी हुआ था भाजपा नेता
सीएए और एनआरसी प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेता विनय वार्ष्णेय पर उपद्रव में शामिल मोहम्मद तारिक की हत्या का आरोप लगा था। जिसमें विनय 848 दिनों तक जेल में रहा। कोर्ट ने उस मामले में गवाह के मुकर जाने से विनय को बरी कर दिया था।
विज्ञापन
मामले की होगी जांच
30 सैकेंड के वीडियो का वायरलद वीडियो आठ अप्रैल का ऊपर कोर्ट इलाके का बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी कलालानिधि नैथानी ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं।