{"_id":"67502e02335cf90b760a5076","slug":"bike-rider-father-and-son-died-due-to-collision-with-canter-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: कैंटर की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत, बेटे के साथ बहन की ससुराल जा रहे थे राजेंद्र कुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: कैंटर की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत, बेटे के साथ बहन की ससुराल जा रहे थे राजेंद्र कुमार
Wed, 04 Dec 2024 03:55 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 04 Dec 2024 03:55 PM IST
सार
गाजियाबाद के हर्ष विहार कॉलोनी निवासी राजेंद्र कुमार (45) पुत्र रामस्वरूप अपने 20 वर्षीय पुत्र हिमांशु के साथ बाइक पर बहन गुड़िया पत्नी जयवीर की ससुराल गांव कुंवरपुर थाना पालीमुकीमपुर जा रहे थे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ के अतरौली कोतवाली क्षेत्र के गोधा रोड स्थित काली नदी के निकट बाइक सवार पिता-पुत्र को कैंटर ने टक्कर मार दी। इससे दोनोंं गंभीर रूप से घायल हो गए। जेएन मेडिकल कॉलेज में दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
गाजियाबाद के हर्ष विहार कॉलोनी निवासी राजेंद्र कुमार (45) पुत्र रामस्वरूप अपने 20 वर्षीय पुत्र हिमांशु के साथ बाइक पर बहन गुड़िया पत्नी जयवीर की ससुराल गांव कुंवरपुर थाना पालीमुकीमपुर जा रहे थे। मंगलवार को दोपहर बाद करीब तीन बजे गोधा रोड पर काली नदी के समीप कैंटर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मारी। इससे दोनों उछलकर सड़क पर गिरे और लहूलुहान होकर बेहोश हो गए।
विज्ञापन
हादसा होते ही राहगीरों ने सूचना दी तो पुलिस कर्मी तत्काल मौके पर पहुंच गए और दोनों को जेएन मेडिकल कॉलेज भेजने के साथ कैंटर को पकड़ लिया। मौके पर लोगों की भीड़ और जाम न लगने पाए, इसलिए तत्काल ही कैंटर को वहां से कोतवाली पहुंचा दिया। जेएन मेडिकल कॉलेज पहुंचते ही डॉक्टरों ने घायल पिता-पुत्र को मृत घोषित कर दिया। वहीं से पुलिस ने उनके परिजन को खबर दी तो वह भी शाम के समय अलीगढ़ पहुंच गए। पुलिस ने पंचनामा भरकर दोनों के शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन