Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Big demonstration of Hindu organizations against Bangladesh

Aligarh: बांग्लादेश के खिलाफ हिंदू संगठनों का बड़ा प्रदर्शन आज, प्रशासन सतर्क, हजारों होंगे एकत्र

Tue, 03 Dec 2024 01:43 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 03 Dec 2024 01:43 AM IST
सार

बांग्लादेश अल्पसंख्यक सुरक्षा मंच के तत्वावधान में गांधी पार्क बस स्टैंड पर 3 दिसंबर को दाेपहर करीब 12 बजे जनाक्रोश धरना प्रदर्शन किया जाएगा, जिसमें करीब 10 हजार लोगों को एकत्र करने की तैयारी है।

विज्ञापन
Big demonstration of Hindu organizations against Bangladesh
सेन्टर प्वाइंट पर बांग्लादेश अल्पसंख्यक सुरक्षा मंच द्वारा जन जागरण अभियान - फोटो : संवाद

विस्तार

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ हिंदू समाज में आक्रोश है। इसको लेकर 3 दिसंबर को लोग बांग्लादेश सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरेंगे और हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर रोक लगाने की मांग करेंगे। 

विज्ञापन


बांग्लादेश अल्पसंख्यक सुरक्षा मंच के तत्वावधान में गांधी पार्क बस स्टैंड पर 3 दिसंबर को दाेपहर करीब 12 बजे जनाक्रोश धरना प्रदर्शन किया जाएगा, जिसमें करीब 10 हजार लोगों को एकत्र करने की तैयारी है। इसी के तहत 2 दिसंबर को शहर में आठ स्थानों पर जनजागरण रैलियां निकाली गईं। उधर, प्रदर्शन को लेकर प्रशासन भी सतर्क है। देर रात पुलिस और प्रशासन के अधिकारी बस स्टैंड पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। 
विज्ञापन

 
मंच के संयोजक अशोक पांडेय ने बताया कि 2 दिसंबर को जिले में शहर से लेकर देहात तक कार्यकर्ताओं ने लोगों से संपर्क किया। आठ स्थानों से रैलियां निकाली गईं। इसमें व्यापारी, किसान, विद्यार्थी, उद्यमी, अधिवक्ता, सामाजिक संगठन के कार्यकर्ता, डाक्टर, मंदिरों के पुजारी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में जिस तरह से हिंदुओं का संहार किया जा रहा है, वह किसी भी तरह से अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मंगलवार को कंपनी बाग (गांधीपार्क) पहुंचकर अपनी ताकत का एहसास करा देंगे। इसी के साथ मामू भांजा बाजार में भाजपा नेता मोनू अग्रवाल के नेतृत्व में रैली निकाली गई और व्यापारियों से कंपनी बाग पहुंचने की अपील की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सेंटर प्वाइंट पर भी लोग एकत्र हुए और बांग्लादेश सरकार के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश व्यक्त किया। राम अवतार शर्मा ने कहा कि सभी हिंदुओं को एकजुट होना होगा। नौरंगाबाद में एसजेडी स्कूल के निकट से रैली निकाली गई और सभी हिंदुओं से 3  दिसंबर को धरना प्रदर्शन में पहुंचने की अपील की गई। मंच के सह संयोजक राहुल चेतन और अजय गुप्ता ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहा अत्याचार हर हाल में बंद होना चाहिए। 3 दिसंबर को आगरा से भी संत महात्मा जनाक्रोश धरना प्रदर्शन में पहुंचेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed