{"_id":"677b6b9b492b64b4320c485b","slug":"bicycle-and-bike-collide-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: साइकिल और बाइक की भिड़ंत, बुजुर्ग की मौत और दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: साइकिल और बाइक की भिड़ंत, बुजुर्ग की मौत और दो घायल
Mon, 06 Jan 2025 11:05 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 06 Jan 2025 11:05 AM IST
सार
कैलाश फॉर्म के सामने साइकिल और बाइक में टक्कर हो गई। टक्कर से साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में दो लोग घायल भी हुए हैं।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलीगढ़ में थाना सासनी गेट क्षेत्र के आगरा रोड पर 6 जनवरी की सुबह बाइक की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। जबकि बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
क्वार्सी क्षेत्र के पुराना बर्फखाना, सुरेंद्र नगर निवासी ओमप्रकाश गुप्ता (65) साइकिल से सोमवार की सुबह करीब 10 बजे किसी काम से आगरा रोड की ओर जा रहे थे। शेखर सराफ मेमोरियल अस्पताल के पास एक बाइक उनकी साइकिल से टकरा गई। हादसे में ओमप्रकाश गुप्ता गंभीर रूप से व बाइक सवार प्रेमपाल निवासी कासगंज व राजू निवासी नगला मानसिंह, गांधीपार्क भी घायल हो गए।
विज्ञापन
अस्पताल में ओमप्रकाश गुप्ता को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सासनी गेट पुलिस के अनुसार परिजनों की तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।