फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Bhabhi strangled 3 year old Devar to death

अलीगढ़: भाभी ने की 3 वर्षीय देवर की गला घोंट कर हत्या, गांव के बाहर कुएं में फेंका शव, ये रही वजह

Fri, 22 Sep 2023 01:19 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 22 Sep 2023 01:19 AM IST
सार

मरियम ने मासूम बादल को मोबाइल से खेलने के बहाने कमरे में बुला लिया और उसकी गला घोंट कर हत्या कर दी। शव ठिकाने लगाने को उसने घर में रखे प्लास्टिक के बोरे में शव को डालकर बोरा बंद कर दिया और ननदों को बोरे में कूड़ा होने का हवाला देकर घर से लगभग दो सौ मीटर दूर गांव के बाहर स्थित कुएं में शव फेंक आई।

विज्ञापन
Bhabhi strangled 3 year old Devar to death
आरोपी भाभी को ले जाती पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ में हरदुआगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में पति से नाराज चल रही महिला ने अपने तीन वर्षीय सगे देवर की गला घोंट कर हत्या कर दी, जिसके बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए गांव के बाहर कुएं में फेंक आई। घटना के समय घर में मौजूद 14 वर्षीय ननद थी जिसे तलाशी के दौरान शव कुएं में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलकर पोस्टमार्टम को भेज दिया वहीं हत्यारोपी महिला को हिरासत में ले लिया। महिला के पति ने अपने छोटे भाई की हत्या में पत्नी को नामजद किया है।

विज्ञापन


आरोपी भाभी

बरानदी गांव विशंभर बाल्मिकी के पत्नी कमला के अलावा दो बेटे और तीन बेटियां थीं। सबसे बड़ा बेटा 19 वर्षीय शुभम है इससे छोटी बेटी 14 वर्षीय किरन, 10 वर्षीय अन्नू, 7 वर्षीय परी और सबसे छोटा बेटा पांच वर्षीय बादल था। विशंभर के अनुसार बीते साल देवठान के दिन उन्होंने अपने बेटे शुभम की शादी कासगंज जनपद के अमापुर क्षेत्र की मरियम के साथ की थी। जिसके कुछ दिन बाद से ही पति पत्नी के बीच अनबन रहने लगी। पुलिस की मानें तो मरियम अपने पति शुभम से कई साल बड़ी है। मायके जाने को लेकर दोनों के बीच कलह रहती थी। इसी बात पर महिला का बृहस्पतिवार सुबह पति से विवाद हुआ। जब पति शुभम अपने माता पिता के साथ अलीगढ़ मजदूरी करने गया तो घर में दो छोटी ननदें और एक देवर रह गए। लगभग साढ़े दस बजे करीब मरियम ने मासूम बादल को मोबाइल से खेलने के बहाने कमरे में बुला लिया और उसकी गला घोंट कर हत्या कर दी। 
विज्ञापन


शव ठिकाने लगाने को उसने घर में रखे प्लास्टिक के बोरे में शव को डालकर बोरा बंद कर दिया और ननदों को बोरे में कूड़ा होने का हवाला देकर घर से लगभग दो सौ मीटर दूर गांव के बाहर स्थित कुएं में शव फेंक आई। कुछ देर बाद भाई के लापता होने पर जब बहनों ने खोजबीन शुरू की तो लगभग दो घंटे बाद 14 वर्षीय किरन को कुएं में शव पड़ा दिखाई दिया जिसके बाद उसने शोर मचाकर लोगों को बुला लिया। वहीं पास के खेतों में काम कर रहे लोगों ने मरियम को बोरे से कुंए में कुछ फेंकते देखा जिसके बाद उसे पकड़ लिया और पुलिस को मौके पर बुला लिया। इस दौरान कुछ गुस्साई महिलाओं ने मरियम को तमाचे भी जड़ दिए जिसे बाद में पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इस संबंध में शुभम ने अपनी पत्नी के विरुद्ध छोटे भाई की हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृत देवर बादल

पूछताछ में अभियुक्ता ने स्वीकार किया है की ग्रह क्लेश के कारण उसने अपने पांच वर्षीय देवर की गला घोंट कर हत्या कर दी पर शव कुएं में फेंक दिया, महिला के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है - मो. मोहसिन खान, क्षेत्राधिकारी अतरौली

परिजनों जताई आशंका, तब मान लिया था बीमारी को मौत की वजह

आरोपी महिला के ननद परी (7) एक माह पहले मौत हो गई थी। वह बीमार थी और  मरने से पहले मरियम के पास थी। देवर की हत्या में मरियम के पकड़े जाने के बाद परिजन उसकी भी हत्या किए जाने की आशंका जता रहे हैं। 

घटना स्थल

गांव के ही  विशंभर वाल्मीकी के पत्नी कमला के अलावा दो बेटे और तीन बेटियां थीं। सबसे बड़ा बेटा शुभम (19) है, इससे छोटी बेटी  किरन (14), अन्नू (10), परी (7) और सबसे बादल (5) था। विशंभर ने बताया कि गत वर्ष देवोत्थान एकादशी के दिन उन्होंने शुभम की शादी कासगंज जनपद के अमापुर क्षेत्र निवासी मरियम के साथ की थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही पति-पत्नी के बीच अनबन रहने लगी। परिजन मरियम के व्यवहार और करतूतों का खुलासा कर रहे हैं। मरियम की सास कमला देवी ने बताया कि एक माह पहले बीमार चल रही सात वर्षीय बेटी परी सुबह अचानक मृत मिली, वह मरियम के पास थी। पहले शक हुआ था, लेकिन बेटी के बीमार होने का कारण मान लिया कि बीमारी से मौत हुई और कुछ नहीं कहा। लेकिन अब लग रहा है कि उसकी भी हत्या की गई। 

घर का कूड़ा

बेड में आग लगाई और ननद का तोड़ दिया था हाथ
परिजनों का आरोप है कि एक पड़ोसी से मरियम की अनबन हो गई जिसके बाद मरियम ने कमरे में जाकर बेड के गद्दे में आग लगा दी। इसका आरोप पड़ोसी पर जड़ दिया, बाद में समझा-बुझाकर मामला शांत किया। लगभग दो माह पहले मरियम ने बाइक पर बैठी ननद किरन को धक्का देकर गिरा दिया। इससे उसका दाया हाथ टूट गया था। 

ससुर की शराब में घोल दी थी क्रोसिन टेबलेट
सास कमला देवी ने बताया कि उसके पति विशंभर अक्सर शराब पीते हैं और गलती होने पर गाली गलौज भी कर देते हैं। इसी से चिड़कर मरियम ने शराब में बुखार उतारने वाली क्रोसिन की कई गोलियां घोल दी थीं, पता चलने पर विशंभर ने उस शराब को पिया नहीं था।

बहन ने कूड़ा समझकर उठवाया छोटे भाई का शव... 

भाई के शव को तलाशने वाली बहन किरन घटनास्थल पर बिलख-बिलख कर रो रही थी। शव को निकालने से लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने तक उसके अलावा परिवार का कोई बड़ा सदस्य मौके मौजूद नहीं था। चंद घंटों पहले भाई के साथ खेल रही थी बहन ने बताया कि भाभी ने मोबाइल के बहाने भाई बादल को बुलाया था जिसके कुछ देर बाद उन्होंने बोरा उठवाने के लिए आवाज लगाई। पूछने पर बताया कि बोरे में कूड़ा भरा है।  किरन ने ही बोरा उठवा कर भाभी के सिर पर रखवाया, तब तक उसे भनक तक नहीं थी कि बोरे में कूड़ा नहीं बल्कि छोटे भाई का शव है। 

बदहवास हुई मां, कभी कुएं पर तो कभी घर में लगी तलाश
मजदूरी पर जाने के दौरान हंसते खेलते बेटे को छोड़कर गई मां कमला देवी को जब बेटे की मौत की जानकारी हुई तो वह पति और बेटे के साथ दोपहर डेढ़ बजे करीब गांव पहुंच गई, लेकिन तब तक पुलिस शव को भेज चुकी थी। बेटे की मौत का यकीन कर पाना उसके लिए आसान नहीं था। इसलिए कभी कुएं की तरफ तो कभी घर के कमरे में झांक कर बेटे को पुकारती रही। मां का चीत्कार सुनकर सभी भी हृदय द्रवित हो रहा था। मां के साथ बेटियां भी अपने छोटे भाई को याद कर रोती रहीं। कई बार कमला देवी बेसुध हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed