फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Besic school teacher Transfer police

अंतर्जनपदीय स्थानांतरण के लिए शिक्षक ले रहे हैं सोशल मीडिया का सहारा

Tue, 18 Jun 2019 07:21 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2019 07:21 PM IST
विज्ञापन
Besic school teacher Transfer police
बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय स्कूलों से शिक्षकों की अंतर्जनपदीय स्थानांतर नीति आने के बाद शिक्षक सोशल मीडिया का सहारा ले रहे हैं। अन्य जिलों से अलीगढ़ आने वाले शिक्षकों का डाटा व्हाट्सएप के माध्यम से साझा किया जा रहा है। विभिन्न जिलों में कार्यरत शिक्षक संगठन अपने व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से भी यह जानकारी दे रहे हैं कि उक्त जिले का शिक्षक यहां स्थानांतरण चाहता है। जो शिक्षक उक्त जिले में जाना चाहता है तो संबंधित शिक्षक से संपर्क करें।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग में हाल ही में अंतर्जनपदीय स्थानांतरण तथा जनपदीय समायोजन नीति आई है। इस नीति के चलते शिक्षक कयास लगाए बैठे हैं कि जिस जिले में वह स्थानांतरण चाहते हैं, वहां के शिक्षक से रिक्त होने वाले पद की जानकारी हो जाए। ऐसे में शिक्षक व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से एक दूसरे का डाटा साझा कर रहे हैं और संपर्क स्थापित कर संबंधित स्थान के लिए आवेदन कर रहे हैं।
विज्ञापन

शिक्षकों का आपस में संबंध बनाने का कारण आनलाइन आवेदन है।
स्थानांतर आनलाइन होना है, इसलिए शिक्षक कोई त्रुटि नहीं चाहते हैं। मुख्य कारण यह भी है कि विद्यालय के एकल होने की दशा में शिक्षक को तब तक स्थानांतरित नहीं किया जाएगा। जब तक उस विद्यालय में अध्यापक की व्यवस्था न हो। इस कारण एकल विद्यालय वाले शिक्षक अन्य जिलों के शिक्षकों के साथ एक दूसरे से समन्वय स्थापित कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव से शहर में नहीं होंगे तबादले
अलीगढ़। 15 से 22 जुलाई को अंतर्जनपदीय तथा जनपदीय समायोजन के समय शिक्षकों को ग्रामीण क्षेत्र से शहर तथा शहर क्षेत्र से ग्रामीण क्षेत्र में नहीं भेजा जाएगा। यह आदेश बेसिक शिक्षा निदेशक ने आनलाइन तबादला नीति के तहत जिक्र किया है।

डीएम की अध्यक्षता में बनी समिति ही करेगी समायोजन
जनपदीय समायोजन के लिए डीएम चंद्रभूषण सिंह की अध्यक्षता में समिति का गठन किया जाएगा। इस समिति में अपर जिलाधिकारी सदस्य, बीएसए तथा डायट प्राचार्य सदस्य सचिव, एक खंड शिक्षा अधिकारी तथा एक नामित अधिकारी सदस्य रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed