{"_id":"5c85405dbdec22142d5e3943","slug":"baratis-beat-up-bride-father-in-aligarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरातियों ने दुल्हन के पिता को मारपीट, दूल्हा पहुंचा हवालात, पुलिस ने कराया समझौता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरातियों ने दुल्हन के पिता को मारपीट, दूल्हा पहुंचा हवालात, पुलिस ने कराया समझौता
Sun, 10 Mar 2019 10:20 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 10 Mar 2019 10:20 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तारी (प्रतिकात्मक तस्वीर)
- फोटो : File Photo
थाना गंगीरी के बूढ़ागांव में शनिवार की रात शादी के दौरान गद्दों को लेकर बवाल हो गया। बरातियों ने दुल्हन के पिता को पीट दिया तो बदले में कन्या पक्ष ने भी मारपीट शुरू कर दी। इसमें दूल्हे के भाई समेत कई लोग घायल हो गए। उधर, पिता की पिटाई से नाराज दुल्हन ने फेरों से इंकार कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दूल्हा समेत चार लोगों को पकड़कर हवालात में बंद कर दिया। करीब सात घंटे तक हवालात में बंद रहने के बाद समझौता हुआ और दूल्हे ने दुल्हन के साथ फेरे लिए।
विज्ञापन
बूढ़ागांव निवासी रामवीर सिंह की दो बेटियों की शनिवार को बरात आई थी। बड़ी बेटी रश्मि की बरात जिला बुलंदशहर के थाना अनूपशहर के गांव खिशवटी से और दूसरी बेटी कविता की बरात नगला मेहताब अलीगढ़ से पहुंची थी। बरात चढ़त के बाद बरातियों ने खाना खा लिया। इसके बाद बुलंदशहर से आई बरात में शामिल बरातियों ने गद्दा न मिलने पर लड़की पक्ष के लोगों से मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद दोनों पक्ष में मारपीट हुई। मारपीट में दूल्हे का भाई मनोज पुत्र खुशीराम, दूल्हे का दोस्त जसवंत पुत्र जगपाल सिंह, अनुभव व आशू पुत्रगण विनोद कुमार निवासी खिसावटी थाना अनूपशहर जिला बुलंदशहर जबकि दूसरे पक्ष से दुल्हन के पिता रामवीर व एक रिश्तेदार घायल हुए हैं। बरात में पहुंची गाड़ियों के शीशे भी तोड़ दिए गए।
विज्ञापन
उधर, पिता को घायल देख दुल्हन ने शादी से साफ इंकार कर दिया था। पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए छर्रा के सरकारी अस्पताल भेजा। दूल्हा समेत चार बरातियों के हवालात में बंद होने पर बरातियों ने थाने में डेरा डाल दिया। इंस्पेक्टर गंगीरी गजराज सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में राजीनामा कराकर शादी करा दी गई है।
विज्ञापन