{"_id":"62b0d4a7e0207f736b3435a7","slug":"bank-manager-s-house-theft-revealed-as-soon-as-the-new-bride-arrives-aligarh-news-ali2943421135","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई दुल्हन के घर आते ही बैंक मैनेजर के घर चोरी का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई दुल्हन के घर आते ही बैंक मैनेजर के घर चोरी का खुलासा
विज्ञापन
स्वर्ण जयंती नगर स्थित चित्रांजलि कालोनी में बैंक मैनेजर के घर हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपी गिरफ्तार किए हैं। खास बात है कि बैंक मैनेजर की 17 जून को शादी हुई। 18 जून को नई दुल्हन विदा होकर घर आई और 19 जून को पुलिस ने माल बरामद करते हुए तीनों को गिरफ्तार किया। इस खुलासे पर परिवार ने पुलिस का आभार जताया है।
सीओ तृतीय श्वेताभ पांडेय के अनुसार जल निगम के सेवानिवृत्त जेई आमेंद्र कुमार गुप्ता के बेटे बलरामपुर की बैंक ऑफ महाराष्ट्रा शाखा में मैनेजर हैं। परिवार बैंक मैनेजर बेटे की शादी की तैयारियों में जुटा था। परिजन 28 मई को बाजार खरीदारी को गए थे। तभी उनके बंद मकान से करीब चार लाख रुपये नकद व कीमती जेवरात चोरी हो गए। उसके बाद से पुलिस सीसीटीवी की मदद से चोरों की तलाश में लगी थी। इसी दौरान रविवार रात इंस्पेक्टर क्वार्सी विजय सिंह व उनकी टीम ने मौलाना आजाद नगर के अतीक, आमिर व दिलशाद को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में इनके गैंग का सरगना आमिर बताया गया है। इन्होंने स्वीकार किया है कि घटना वाले दिन आमिर अकेला घर के अंदर घुसा था, जबकि बाकी दोनों साथी बाहर निगरानी करते रहे । आमिर ने छत के रास्ते घर में प्रवेश कर चोरी को अंजाम दिया था। चोरी को अंजाम देने के बाद ये तीनों यहां से सीधे दिल्ली फरार हो गए । वहां कई दिन तक होटलों में रहकर मौज काटी और नकदी खर्च की। साथ में 23 हजार रुपये में एक पुरानी स्कूटी भी खरीदी थी। इनके पास से चोरी गए माल में से डेढ़ लाख रुपये कीमत के जेवरात, 1.44 लाख रुपये नकदी बरामद की गई है। चोरी के समय घटना में प्रयुक्त की गई बाइक व एक स्कूटी भी बरामद की है। अन्य क्षेत्रों व जिलों में भी चोरी करना स्वीकारा है। पहले से इन तीनों पर 5 मुकदमे दर्ज हैं।
मंगलामुखी के घर चोरी में एक और गिरफ्तार
सुरेंद्र नगर में मंगलामुखी के घर चोरी में एक और आरोपी गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मंगलामुखी हरिबाई के चालक सोनपाल ने अपने साथियों की मदद से चोरी को उस समय अंजाम दिया, जब 5 मई को वह किसी काम से फरीदाबाद गई थी। इस मामले में सोनपाल सहित दो आरोपी पहले जेल जा चुके हैं, जबकि अब चंदनिया के अरविंद को चोरी के माल में से नकद 4400 रुपये व 2.70 लाख रुपये कीमत के जेवरात सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा है।