फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Bank holiday and cashless ATMs, public upset

बैंक में छुट्टी और एटीएम कैशलेस, पब्लिक परेशान

Sun, 11 Dec 2016 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
अमर उजाला ब्यूूराे Updated Sun, 11 Dec 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
Bank holiday and cashless ATMs, public upset
बैंक में छुट्टी और एटीएम कैशलेस, पब्लिक परेशान - फोटो : Amar Ujala
नोटबंदी के बाद बैंकों में छुट्टी और उस पर कैशलेस एटीएम ने आम आदमी की कमर तोड़कर रख दी है। स्थिति यह है कि शनिवार को अवकाश के दिन लोग इधर से उधर एटीएम पर भटकते नजर आए, लेकिन उन्हें नकदी नहीं मिली। नकदी न होने की वजह से हर शख्स परेशान नजर आया। महीने का दूसरा शनिवार होने की वजह से शनिवार को बैंकों में अवकाश था। अब रविवार और सोमवार को भी अवकाश की वजह से बैंक नहीं खुलेंगे। ऐसे में नोटबंदी से जूझ रहे लोगों के पास एटीएम ही एकमात्र सहारा था, लेकिन शनिवार को एटीएम पर भी नकदी के दर्शन नहीं हुए और लोग इधर से उधर भटकते रहे। कहीं-कहीं तो बंद एटीएम के बाहर ही लोग घंटों इस आशा में खड़े रहे कि एटीएम में कैश आएगा और उन्हें कुछ नकदी मिल सकेगी।  
विज्ञापन

दवा खरीदने के लिए नकदी की जरूरत है। शहर के ज्यादातर एटीएम बंद हैं, लेकिन आखिर ऐसे में क्या किया जाए। बेहद परेशान हूं। 
- नीरज वार्ष्णेय, महेंद्र नगर 
अगले दो दिन और बैंक बंद रहेंगे। एक माह से ज्यादा हो गया, लेकिन नकदी के संकट से मुक्ति नहीं मिल रही। किसी भी एटीएम पर कैश नहीं है। 
- विशंभर सिंह, निवासी घनश्यामपुरी
सुबह से एटीएम पर भटक रहा हूं, लेकिन किसी भी एटीएम पर कैश नहीं है। ज्यादातर के शटर बंद हैं। बैंकों में छुट्टी है। आखिर नकदी का इंतजाम कैसे किया जाए। 
विज्ञापन

- मयंक, निवासी दुबे का पड़ाव
जरूरी सामान के लिए कैश की जरूरत है। इसी उम्मीद से सुबह से ही एटीएम के चक्कर लगा रहा हूं कि नकदी मिलेगी, लेकिन कहीं भी नकदी नहीं है। 
- पंकज, निवासी गूलर रोड 
दस किलो चिल्लर देख भड़का कैशियर, नोकझोंक
बिजली का बिल जमा करने के लिए शनिवार को सिविल लाइंस के हमदर्द नगर का एक युवक दस किलो चिल्लर लेकर जमालपुर बिजली घर पर पहुंच गया। पैसे देखकर वहां बैठे व्यक्ति ने लेने से इंकार कर दिया, तो इस बात पर वहां बखेड़ा खड़ा हो गया। युवक पैसे जमा करने की जिद पर अड़ गया। काफी देर हंगामे के बाद उन्हीं पैसों से बिल जमाकर युवक को रवाना किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हमदर्द नगर ए निवासी असलम ठाकुर ने बताया कि उनके किराएदारों ने 17 सौ रुपये के एक, दो और पांच रुपये के सिक्के दिए। जिनको लेकर वह  बिजली का बिल भरने के लिए जमालपुर स्थित बिजलीघर गया। आरोप है कि वहां कैश काउंटर पर बैठे युवक ने चिल्लर लेने से इंकार कर दिया और युवक से पचास और सौ के नोट लाने के लिए कहा। इतना सुनते ही युवक भड़क उठा। उसने रुपये न लेने का कारण पूछते हुए वहां हंगामा खड़ा कर दिया। काफी देर तक चली चिक चिक पर वहां खड़े लोग भी जमा हो गए। अंत में उसी चिल्लर से युवक का बिल जमाकर उसे वहां से रवाना कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed