{"_id":"6126a1418ebc3e79f63d26b0","slug":"babuji-is-an-indestructible-date-shivpal-city-office-news-ali2715388110","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबूजी न मिटने वाली तारीख हैं : शिवपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबूजी न मिटने वाली तारीख हैं : शिवपाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि बाबूजी कल्याण सिंह से उनके पारिवारिक संबंध हैं। उनसे बहुत कुछ सीखा है। वह न मिटने वाली तारीख हैं। शिवपाल सिंह यादव बुधवार को मैरिस रोड स्थित कल्याण सिंह के आवास पर श्रद्धासुमन अर्पित करने पहुंचे थे।
उन्होंने कहा कि बाबूजी न मिटने वाली तारीख है। उनसे हमारे अच्छे संबंध थे। हमसे बहुत प्यार करते थे। नेता जी (मुलायम सिंह यादव) के साथ भी बाबूजी ने काम किया है। राजवीर सिंह राजू भैया मेरे साथ मंत्री रहे हैं। 2002 से पारिवारिक संबंध हैं।
बाबूजी के निधन का समाचार मिलने पर राजू भैया से फोन पर बात की थी। मैं उस समय लखनऊ से बाहर था। लखनऊ जाऊंगा तो नेताजी से भी बात करूंगा। नेताजी से शिष्टाचार एवं संस्कार सीखा है। इससे पूर्व शिवपाल सिंह यादव ने कल्याण सिंह के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन
उन्होंने कल्याण सिंह के पुत्र एवं एटा सांसद राजू भैया को दुख की घड़ी में ढांढस बधाया। इस अवसर पर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री एवं कल्याण सिंह के पौत्र संदीप सिंह आदि भी मौजूद थे।