{"_id":"6a5db27d4b8f55034f04ff94","slug":"b-com-m-sc-agronomy-llm-entrance-exam-merit-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raja Mahendra Pratap Singh University: आज जारी होगी बीकॉम-एमएससी एग्रोनॉमी व एलएलएम प्रवेश परीक्षा मेरिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raja Mahendra Pratap Singh University: आज जारी होगी बीकॉम-एमएससी एग्रोनॉमी व एलएलएम प्रवेश परीक्षा मेरिट
Mon, 20 Jul 2026 11:01 AM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Mon, 20 Jul 2026 11:01 AM IST
सार
प्रारंभिक उत्तर कुंजी जारी होने के बाद अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आपत्तियां मांगी गई थीं। निर्धारित अवधि में कुल आठ आपत्तियां प्राप्त हुईं, जिनका विषय विशेषज्ञों और गठित समिति ने परीक्षण किया। अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर परिणाम तैयार किया गया है, जो आज जारी होगा।
विज्ञापन
राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार प्रबुद्ध सिंह
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए बीकॉम, एमएससी (एग्रोनॉमी) और एलएलएम प्रवेश परीक्षा की मेरिट सूची 20 जुलाई को जारी करेगा। प्रारंभिक उत्तर कुंजी पर प्राप्त आपत्तियों के निस्तारण के बाद अंतिम उत्तर कुंजी तैयार कर प्रवेश परीक्षा का मूल्यांकन पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन
परीक्षा नियंत्रक धीरेंद्र कुमार ने बताया कि प्रारंभिक उत्तर कुंजी जारी होने के बाद अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आपत्तियां मांगी गई थीं। निर्धारित अवधि में कुल आठ आपत्तियां प्राप्त हुईं, जिनका विषय विशेषज्ञों और गठित समिति ने परीक्षण किया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर परिणाम तैयार किया गया है। मेरिट सूची जारी होने के बाद चयनित अभ्यर्थियों को विश्वविद्यालय की ओर से जारी समय-सारिणी के अनुसार प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने अभ्यर्थियों से निर्धारित समय पर प्रवेश संबंधी औपचारिकताएं पूरी करने की अपील की है।
विज्ञापन