फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   ayodhya verdict

आज निगहबानी में रहेंगे सभी धार्मिक आयोजन, शादी समारोह

Sat, 09 Nov 2019 02:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2019 02:30 AM IST
विज्ञापन
ayodhya verdict
अयोध्या फैसले को लेकर आज होने वाले पूर्व प्रस्तावित धार्मिक आयोजन और शादी समारोह भी पुलिस प्रशासनिक निगरानी में होंगे। उस भीड़ में मौजूद रहकर कोई खुराफाती कोई शरारत न करने पाए, इसे लेकर हर आयोजन में खुफिया निगरानी भी रहेगी। जिल में प्रभावी निषेधाज्ञा के चलते इन आयोजनों को लेकर विशेष गाइड लाइन जारी की गई है। जिले में निषेधाज्ञा अवधि भी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

एडीएम सिटी राकेश कुमार मालपाणी के अनुसार शहर व देहात में कई जगह धार्मिक आयोजन चल रहे हैं। इनमें तालानगरी व लोधा आदि के आयोजन हमारी निगरानी में हैं। वहां हमारी खुफिया व पुलिस की नजर रहेगी। किसी भी तरह की समस्या अगर दिखाई देती है और जरूरत महसूस होती है तो इन्हें बंद करा दिया जाएगा। वहीं रहा सवाल शादी समारोहों का तो कोई भी बारात 100 मीटर से ज्यादा चढ़कर आगे नहीं जाएगी और किसी भी शादी आयोजन में 10 बजे के बाद किसी भी कीमत पर डीजे नहीं बजेगा। शादी समारोहों, त्योहारों, पर्व व धार्मिक आयोजनों को लेकर निषेधाज्ञा अवधि भी प्रभावी कर दी गई है और निषेधाज्ञा 8 नवंबर से 7 जनवरी तक लागू बढ़ा दी गई है। सभी तरह के आयोजनों भी खुफिया निगरानी रहेगी।
विज्ञापन

रात में घूमे अफसर, पुलिस भी रही सतर्क
देर रात 11 बजे डीएम-एसएसपी की बैठक के बाद एडीएम सिटी व एसपी सिटी ने पुराने शहर का जायजा लिया। इसके अलावा सेक्टर स्कीम के प्रभावी रहने के कारण सभी 25 सेक्टरों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट व पुलिस प्रभारी सक्रिय हो गए। वहीं निर्धारित प्वाइंटों पर पुलिस पिकैट भी सक्रिय रहीं। अतिसंवेदनशील प्वाइंटों पर पुलिस व पीएसी भी भ्रमणशील रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़कों फालतू न घूमें, अघोषित कर्फ्यू जैसी तैयारी: डीएम
जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने देर रात मीडिया को जारी बयान में स्पष्ट किया है कि किसी भी तरह से सड़कों पर फालतू न घूमें। शहर में अघोषित कर्फ्यू जैसी तैयारी रखी गई है। सुबह से ही पुलिस प्रशासनिक अमला सड़कों पर सक्रिय हो जाएगा। जगह-जगह चेकिंग रहेगी, किसी को भी कानून हाथ में लेने देने की अनुमति नहीं होगी।

डीएम ने बताया कि वैसे तो शासन ने इंटरनेट 48 घंटे बंद रखने का आदेश दिया है। फिलहाल हमने जिला स्तर पर 24 घंटे के लिए इंटरनेट बंद करने का आदेश दिया है। अगर जरूरत हुई तो इंटरनेट बंदी 48 घंटे के लिए प्रभावी की जाएगी। एएमयू में अलग से एक कंपनी आरएएफ लगाई जाएगी। वहीं बाजार बंदी समय से प्रभावी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed