फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Ayodhya nwes

अयोध्या मामले में न्यायालय के फैसले को लेकर सेक्टर स्कीम लागू

Sun, 03 Nov 2019 01:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
Ayodhya nwes
अयोध्या मामले में 17 नवंबर को आने जा रहे सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को लेकर सतर्कता और बढ़ गई है। डीएम ने जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए महानगर में सेक्टर स्कीम लागू कर दी है। समूचे महानगर को 25 सेक्टरों में बांटकर यहां राउंड द क्लाक मजिस्ट्रेट/पुलिस अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। सभी को ड्यूटी स्थल पर उपस्थित रहकर विशेष सतर्कता बरतते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी एवं थानाध्यक्ष के संपर्क में रहकर शांति व्यवस्था बनाए रखने के आदेश दिये गए हैं।
विज्ञापन

अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट का बहुप्रतीक्षित फैसला 17 नवंबर को आना है। इस फैसले के बाद बवाल होने की संभावना से शासन एवं प्रशासन की नींद उड़ी हुई है। जन भावनाओं को भड़कने से रोकने के लिए संपूर्ण जिले में थानावार पीस कमेटियों की बैठक बुलाकर आपसी समन्वय स्थापित करने की कोशिशें हो रही हैं तो हिस्ट्रीशीटर अपराधियों पर शिकंजा कस दिया गया है। पिछले दिनों डीएम ने कलक्ट्रेट में विभिन्न धर्मों से जुड़े प्रतिष्ठित लोग, पुजारी, मुतवल्ली आदि की बैठक बुलाकर फैसले के बाद शांति व्यवस्था कायम रखने के निर्देश दिये थे। शनिवार को सतर्कता और बढ़ाते हुए सेक्टर स्कीम लागू कर दी गई। इसमें प्रत्येक संवेदनशील स्थल को उसके पूर्व इतिहास के आधार पर सेक्टरों में बांटा गया है। डीएम चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि सभी मजिस्ट्रेटों की राउंड द क्लाक ड्यूटी लगाई गई है। सभी को सीओ एवं थानाध्यक्ष से समन्वय स्थापित कर हर छोटी से छोटी गतिविधि पर नजर रखने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन

रामजन्मभूमि-बाबरी मस्जिद प्रकरण : फैसले के पहले व बाद में शांति की अपील
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी छात्रसंघ के पूर्व उपाध्यक्ष हमजा सूफियान ने कहा कि हमारा देश विविधताओं से भरा है। सभी एक-दूसरे के प्रति सम्मान करते हैं और भाईचारे से रहते भी हैं। हालांकि, कुछ वर्षों में मुट्ठीभर के लोगों ने शांतिप्रिय माहौल को छिन्न-भिन्न करने की कोशिश की है। अब कुछ दिनों में रामजन्मभूमि-बाबरी मस्जिद प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसी स्थिति में आपसी सौहार्द बनाए रखना नितांत आवश्यक है। उन्होंने सभी से सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने से पहले व बाद में आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने युवाओं व समुदाय से शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। कानून व्यवस्था कायम रखें। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार हर व्यक्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए वह जरूरी कदम भी उठाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed