{"_id":"5f354fc48ebc3e3cc97528af","slug":"audio-video-war-started-after-fight-in-mla-so","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ःहम मारपीट करेंगे तो हाथ-पैर टूट जाएंगे, बुढ़ापे में हड्डी भी नहीं जुड़ेगी : एसओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ःहम मारपीट करेंगे तो हाथ-पैर टूट जाएंगे, बुढ़ापे में हड्डी भी नहीं जुड़ेगी : एसओ
Fri, 14 Aug 2020 02:20 AM IST
राजेश सिंह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
Published by: राजेश सिंह
Updated Fri, 14 Aug 2020 02:20 AM IST
विज्ञापन
विधायक राज कुमार सहयाेगी।
- फोटो : neeraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाने में हुई मारपीट की घटना के बाद विधायक व एसओ के बीच एक चबूतरे पर बैठकर बातचीत का वीडियो बुधवार को ही वायरल हो गया था। इसी बीच खैर से भाजपा के ही विधायक अनूप प्रधान आ गए। उनके आने पर दोनों विधायक और एसओ बातचीत करते हुए बरामदे में जाकर बैठ गए। जहां बातचीत में एसओ सीधे कह रहे हैं कि तू ऐसे मारपीट करेगा। अपने बुढ़ापे का तो ख्याल किया होता।
अगर हम मारपीट करेंगे तो हाथ पैर टूट जाएंगे और बुढ़ापे में हड्डी भी नहीं जुड़ने की। फिर वह सम्मान देने की बात कहते हुए कहते हैं कि तेरा सम्मान तो मेरी जूती भी न करे। एसओ खैर विधायक की ओर इशारा करते हुए कहते हैं कि मैं इनका सम्मान करता हूं, पार्टी के अन्य नेताओं की ओर इशारा करते हुए कहते हैं कि औरों का भी सम्मान करता हूं। मगर, तेरा सम्मान न करने का। बाद में खैर विधायक हस्तक्षेप कर बात खत्म कराते हुए इस वीडियो में दिखाई दे रहे हैं।
सपा नेता-एसओ की बातचीत का ऑडियो बता रहा है क्रास मुकदमे का सच
एबीवीपी कार्यकर्ता रोहित पर हमले के क्रास में जो मुकदमा दर्ज हुआ है, जिसे लेकर विधायक व एसओ के बीच झगड़ा हुआ। यह क्रास मुकदमा दर्ज कराने के लिए सपा युवजन सभा के पूर्व महानगर अध्यक्ष काशिफ आब्दी ने एसओ से सिफारिश की थी। इस बात की सच्चाई वह वायरल ऑडियो कर रहा है, जिसमें एसओ व काशिफ आब्दी के बीच बातचीत हो रही है। बुधवार की घटना के बाद बृहस्पतिवार को वायरल हुए इस ऑडियो में काशिफ आब्दी ने रक्षाबंधन के दिन एसओ गोंडा को फोन मिलाया है और अपना परिचय देते हुए रोहित पर हमले के आरोपी तस्लीम पक्ष की ओर से मुकदमा दर्ज करने की सिफारिश की है
विज्ञापन
यह भी कहा है कि उनके भी चोट आई हैं। उनके भी सिर फटे हैं। इस पर एसओ ने जवाब दिया है कि मेरे पर उनकी तहरीर है। आप किसी वरिष्ठ अधिकारी से कहलवा दो। इस पर काशिफ की ओर से कहा गया है कि रक्षाबंधन के चलते अधिकारियों से बात नहीं हो पा रही। फिर भी प्रयास कर रहा हूं। किसी न किसी से कहलवा दूंगा। इस पर एसओ ने जवाब दिया है कि किसी का निर्देश मिलते ही मैं मुकदमा दर्ज कर लूंगा। बता दें कि बुधवार को थाने में झगड़े के बाद विधायक ने सपा नेता अज्जू इशहाक की सिफारिश पर क्रास मुकदमे को लेकर नाराजगी जताई थी। अनुमान है कि वह इसी सिफारिश को अज्जू की मान रहे होंगे। या अज्जू के साथ-साथ काशिफ ने भी सिफारिश की थी।
विधायक द्वारा पेट्रोल पंप पर मारपीट का जिन्न आया बाहर
बात 3 मई की है। लॉकडाउन के दौरान इगलास से भाजपा विधायक राजकुमार सहयोगी रात करीब साढ़े ग्यारह-बारह बजे के मध्य अचानक इगलास क्षेत्र के मथुरा रोड पर सहारनपुर स्थित भारत ऑटोमोबाइल्स पेट्रोल पंप पर गनर व पांच-छह लोगों के साथ पहुंचे। हालांकि, लॉकडाउन व रात्रि के कारण पंप बंद था और सुरक्षाकर्मी के अलावा अन्य स्टाफ सोया हुआ था। जहां उन्होंने आते ही स्टाफ से पूछा कि यह बाइकें कैसे और किसकी खड़ी हैं। उन्हें बताया गया कि कुछ ट्रक चालक अपनी बाइक खड़ी कर ट्रक लेकर चले गए हैं।
आरोप है कि इस पर वे तमतमा गए और वेद कश्यप व रवि वाल्मीकि से गाली गलौज करते हुए साथियों की मदद से मारपीट करने लगे। इसके बाद वे पंप के केबिन में घुसे और वहां लगे सीसीटीवी के डीवीआर पर पहुंचकर अपने सहयोगियों की मदद से रिकार्डिंग डिलीट करने का प्रयास करने लगे। चूंकि, डीवीआर पर पासवर्ड लगा हुआ था, जिसमें वह सफल नहीं हो सके। इस दौरान पासवर्ड भी पूछा गया, मगर वहां मौजूद किसी स्टाफ को पासवर्ड नहीं मालूम था। बाद में वे सभी को धमकी देते हुए चले गए। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसके विषय में पंप के मैनेजर कौशल किशोर की ओर से एसएसपी को विधायक के खिलाफ सीसीटीवी फुटेज सहित लिखित शिकायत दी गई। कौशल किशोर ने अमर उजाला को बताया कि उस समय एसपी देहात को जांच सौंपी गई। मगर, बाद में सांसद ने समझौता करा दिया गया और यह समझौता एसपी देहात को जांच में दे दिया गया। तब जाकर मसला रफादफा हुआ।
हालांकि कौशल के अनुसार अब वे कोई कार्रवाई नहीं चाहते। हां, इसके मूल में जरूर पता चला कि उनके पंप के बाहर मंडी समिति की शुल्क वसूली टीम से जुड़ा कोई विवाद था। विधायक का मानना था कि यह बाइकें मंडी के उन्हीं लोगों की हैं। ब्यूरो