फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Audience stunned on RCR's rap

नुमाइश ः आरसीआर के रैप पर झूम उठे दर्शक

Wed, 05 Jan 2022 01:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Audience stunned on RCR's rap
कोहिनूर मंच पर आयोजित रैपर नाइट में प्रस्तुति देते आरसीआर रैपर कलाकार। - फोटो : CITY OFFICE
राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी के कोहिनूर मंच पर मंगलवार को एमटीवी के शो हसल और दिल है हिंदुस्तानी के मंच से उभरे पंजाबी रैपर रोहित कुमार चौधरी उर्फ आरसीआर ने अपने गीतों से धूम मचा दी। उन्होंने सुरों का ऐसा जलवा बिखेरा कि दर्शक मदहोश हो उठे। शो के बीच में वे मंच से नीचे उतरकर दर्शक दीर्घा में पहुंच गए। इसके चलते दर्शक डांस में झूमते हुए उनके साथ सेल्फी लेने के लिए उमड़ पड़े। दर्शकों की भीड़ इस कदर बेकाबू हुई कि उसे रोकने के लिए पुलिस को भीड़ पीछे धकेलनी पड़ी । तब जाकर आरसीआर को वापस मंच तक लाया गया।
विज्ञापन

आरसीआर नाइट का उद्घाटन कमिश्नर गौरव दयाल, सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप वर्मा, तहसीलदार कोल गजेंद्र पाल सिंह ने किया। इसके बाद पंजाबी रैपर रोहित ने सुरों की ऐसी तान छेड़ी कि दर्शक झूम उठे। बॉलीवुड के कई गानों को रेप स्टाइल में सुनाया। उन्होंने फेंक लव...। तेरा दर्द...। एक मैं और एक तू दोनों मिले इस तरह...। कमबख्त जवानी...। ए दिल है मुश्किल ...। गानों के जरिए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
विज्ञापन

आरसीआर के गीतों का ऐसा जलवा था कि युवा दर्शक कुर्सी से खड़े होकर थिरक रहे थे। इस बीच गीत गाते हुए रैप सिंगर आरसीआर के मंच से नीचे उतर आए। डांस की मस्ती में झूम रहे दर्शक उनके साथ मोबाइल फोन से सेल्फी लेने के लिए जुट गए। इससे दर्शक दीर्घा में अफरा-तफरी मच गई। जिस पर ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को सख्ती से भीड़ को हटाना पड़ा। तब कहीं रोहित कुमार चौधरी मंच पर पहुंचे। फिर भी उन्होंने अपने रैप गीतों की श्रंखला जारी रखी। डांसर दीपाली ने टिप टिप बरसा पानी समेत कई फिल्मी गीतों पर डांस कर दर्शकों को मदहोश कर दिया। डांस कर रहे अन्य कलाकारों की प्रस्तुति ने भी दर्शकों को रोमांचित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed