फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Atal Bone Kalash Yatra to reach Aligarh today

आज अलीगढ़ पहुंचेगी अटल अस्थि कलश यात्रा

Fri, 24 Aug 2018 01:14 AM IST
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Fri, 24 Aug 2018 01:14 AM IST
विज्ञापन
Atal Bone Kalash Yatra to reach Aligarh today
advani and atal
पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा शुक्रवार को जिले में पहुंच रही है। पुष्प वर्षा एवं श्रद्धांजलि के लिए अब तक 70 स्थानों का चयन किया गया है। सभी दल एवं संगठनों के सदस्य आकर श्रद्धांजलि दे सकते हैं।
विज्ञापन


भाजपा महानगर एवं जिला इकाई द्वारा संयोजक नियुक्त कर दिये गये हैं। जिला इकाई द्वारा चिन्हित स्थानों के लिए भी संयोजक नियुक्त किये गये हैं। यात्रा में वरिष्ठ भाजपा नेता कलराज मिश्र, प्रभारी मंत्री सुरेश राणा, मंत्री एसपी सिंह बघेल, शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह एवं प्रदेश मंत्री धर्मवीर प्रजापति आदि मौजूद रहेंगे। 24 अगस्त को अटल अस्थि कलश यात्रा को महानगर में घुमाया जाएगा। 25 को सोरों घाट के लिए यहां से रवाना होगा।   
विज्ञापन


जिला संयोजक - भूपेंद्र सिंह एवं हरेंद्र सिंह
क्वार्सी चौराहा - दलवीर सिंह, कायमपुर मोड़ - रवेंद्र पाल सिंह, एटा चंगी चौराहा - श्यौराज सिंह, धनीपुर मंडी - कुशलपाल सिंह, धनीपुर ब्लाक के सामने - सुरेश कुशवाह, पंचवटी - पुष्पेंद्र प्रताप सिंह, बौनेर - जसवीर सिंह, पनैठी - ठाकुर गोपाल सिंह, खेडा नारायण सिंह - मधुकर मिश्रा, नानऊ - गनैपाल सिंह, अकराबाद - वीरेंद्र सिंह, गोपी - नीरज गोयल
विज्ञापन
विज्ञापन


महानगर संयोजक - मानव महाजन, मनोज शर्मा एवं पवन खंडेलवाल

अस्थि कलश यात्रा मार्ग - मंगलायतन विश्वविद्यालय, हनुमान चौकी, आगरा रोड, सासनी गेट, हाथरस अड्डा, मानिक चौक, मामू भांजा, मीरीमल की प्याऊ, रेलवे रोड, मालगोदाम, कंपनीबाग चौराहा, दूबे का पड़ाव, महाजन पैलेस, गांधी आई हॉस्पिटल तिराहा, सेंटर प्वाइंट, मैरिस रोड, केलानगर, किशनपुर तिराहा, रामघाट रोड, क्वार्सी चौराहा होते हुए सर्किट हाउस पहुंचेगी।
25 अगस्त को यात्रा सोरों घाट के लिए रवाना

कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने के लिए बैठक 
जिले की कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने को लेकर बैठक आयोजित की गई। इसमें ब्रज क्षेत्र के संयोजक डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष ठाकुर गोपाल सिंह, जिला महामंत्री गौरव शर्मा, जिला उपाध्यक्ष हरेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष चंद्रमणि कौशिक, मीडिया प्रभारी डॉ. निशित शर्मा आदि मौजूद थे। कोल विधायक अनिल पाराशर एवं शहर विधायक संजीव राजा ने क्षेत्रवासियों का आह्वान किया है कि अपने-अपने मंडल में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर श्रद्धेय अटल जी को श्रद्धांजलि अर्पित करें।

सविता समाज और लोधी समाज करेगा पुष्प वर्षा
पूर्व पीएम अटलजी के अस्थि कलश लेकर आ रही यात्रा के स्वागत को लेकर सविता समाज की बैठक में सभी चौराहों पर पुष्प वर्षा का निर्णय लिया गया। इसी तरह लोधी समाज ने रीता राजपूत की अगुवाई में स्वागत का निर्णय लिया। वहीं शहर विधायक संजीव राजा, कोल विधायक अनिल पाराशर ने लोगों से अधिक से अधिक इस आयोजन में भाग लेने की अपील की है।


अस्थि कलश शोभायात्रा पर रूट डायवर्जन रहेगा
पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के अस्थि कलश की शोभायात्रा शुक्रवार की शाम चार बजे से शुरू होगी। शोभायात्रा शहर के अंदर रूसा अस्पताल आगरा रोड से सासनी गेट चौराहा, खिरनी गेट, पुराना हाथरस अड्डा, मदार गेट, मानिक चौक, मामू भांजा तिराहा, सेठ मीरीलाल प्याऊ, अप्सरा टाकीज, कबरकुत्ता चौराहा, गांधी पार्क बस स्टैंड, दुबे का पड़ाव चौराहा, मीनाक्षी पुल, महाजन पैलेस, गांधी आई अस्पताल तिराहा, समद रोड, सेंटर प्वाइंट, मैरिस रोड चौराहा, किशनपुर तिराहा, रामबाग होते हुए क्वार्सी सर्किट हाउस पर समाप्त होगी। इस दौरान शाम तीन बजे से शाम सात बजे तक रूट डायवर्ट रहेगा। 

इस तरह रहेगा रूट डायवर्ट
- दिल्ली बुलंदशहर की ओर से सारसौल की तरफ आने वाले भारी वाहन शहर न आकर बाईपास से गुजरेंगे। 
- आगरा मथुरा रोड की ओर आने वाले भारी वाहन सासनी गेट की ओर न आकर बाईपास से होकर गुजरेंगे।
- अतरौली की ओर से क्वार्सी चौराहे की ओर आने वाले सभी भारी वाहन बाईपास से होकर गुजरेंगे।
- एटा कानपुर की ओर से आने वाले भारी वाहन एटा चुंगी न आकर बाईपास से होकर गुजरेंगे। 
- 25 अगस्त को बौनेर तिराहे से सभी भारी वाहन सुबह सात बजे से शहर के अंदर प्रतिबंधित रहेेंगे। 

आंतरिक डायवर्जन इस तरह रहेगा
- शोभायात्रा के पहुंचने से 30 मिनट पहले सभी हल्के वाहनों का आगमन सासनी गेट चौराहे की ओर रोक दिया जाएगा। 
- शोभायात्रा के मामू भांजा पहुंचने से 30 मिनट पहले मीरीलाल चौराहे से आगे सभी वाहनों का आवागमन रोक दिया जाएगा
- शोभायात्रा के कवर कुत्ता चौराहा पहुंचने के 20 मिनट पहले सभी वाहनों का आवागमन रसल गंज और दुबे के पड़ाव पर प्रतिबंधित
- शोभायात्रा के महाजन होटल पर पहुंचने के 20 मिनट पहले सभी वाहनों का आवागमन गांधी आई हास्पिटल पर प्रतिबंधित
- शोभा यात्रा के गांधी आई तिराहे पर पहुंचने के 20 मिनट पहले सभी वाहनों का आवागमन मधोपुरा, एसबीआई और मैरिस रोड पर आवागमन बंद
- शोभायात्रा के मैरिस रोड पर पहुंचने से 20 मिनट पहले केला नगर, किशनपुर और लाल डिग्गी पर वाहनों की एंट्री बंद
- शोभायात्रा के किशन पुर आने से 10 मिनट पहले गांधी आई तिराहे और क्वार्सी चौराहे पर यातायात बंद
- शोभायात्रा के स्टेडियम के पास पहुंचने के 10 मिनट पहले केला नगर की ओर से भी यातायात बंद
-25 अगस्त को सुबह आठ बजे यात्रा शुरू होने से 30 मिनट पहले क्वार्सी चौराहा और बाईपास के चारों ओर वाहन प्रतिबंधित
- 25 अगस्त को सुबह आठ बजे शोभायात्रा के एटा चुंगी पहुंचने के 25 मिनट पहले एटा चुंगी पर चारों ओर से वाहन प्रतिबंधित
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed