फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Asked Questions in Hindi - Urdu , angry student

हिंदी-उर्दू में नहीं पूछे प्रश्न, छात्र नाराज

Mon, 16 May 2016 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 16 May 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
Asked Questions in Hindi - Urdu , angry student
एएमयू - फोटो : रुपेश
हिंदी एवं उर्दू माध्यम से तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के अरमानों पर पानी फिर गया। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के डिप्लोमा इंजीनियरिंग में दाखिला के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा में अभ्यर्थियों पर अंग्रेजी भाषा में प्रश्न पत्र थोप दिए गए। कई केंद्रों पर परीक्षार्थियों ने इसका विरोध भी किया लेकिन उसे संज्ञान में नहीं लिया गया। इसको लेकर परीक्षार्थियों में तीव्र आक्रोश है। कंट्रोलर आफिस में कई छात्रों ने इसकी शिकायत की है।
विज्ञापन

रविवार को एएमयू डिप्लोमा इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा अलीगढ़ में 33 केंद्रों पर संध्या 4 से 6 बजे के बीच आयोजित की गई।  परीक्षा शुरू होने के साथ ही मिंटो सर्किल एवं अन्य केंद्रों पर परीक्षार्थियों ने विरोध कर आपत्ति दर्ज की। लेकिन उनकी सुनने वाला कोई नहीं था। छात्रों को हिंदी एवं उर्दू के प्रश्न पत्र नहीं उपलब्ध कराए गए। एएमयू कंट्रोलर प्रो. जावेद अख्तर भी स्वीकारते है कि पिछले वर्ष तीनों भाषाओं में प्रश्न पूछे गए थे और इस बार सिर्फ अंग्रेजी में प्रश्न पत्र थे। कुछ छात्रों ने उनके पास शिकायत भी है। यह कोई खास बड़ा मुद्दा नहीं है। दो-तीन दिन में कुछ निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

अलीगढ़ में 20 हजार परीक्षार्थियों ने दी 11वीं की प्रवेश्‍ा परीक्षा
अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कक्षा 11 (साइंस) में दाखिला के लिए अलीगढ़ समेत देश के पांच शहरों में प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया। यहां कुल 23480 अभ्यर्थी शामिल होने वाले थे, लेकिन करीब 15 प्रतिशत परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इस कारण अलीगढ़ में करीब 20 हजार अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए। रविवार को सुबह 10 से 12 बजे के बीच अलीगढ़ में कई केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा कंट्रोलर प्रो. जावेद अख्तर ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई। कुलपति जमीरउद्दीन शाह, सह कुलपति सैयद अहमद अली, प्रॉक्टर प्रो. एम मोहसिन खान, पीआरओ सलाहकार डॉ. राहत अबरार आदि ने विभिन्न केंद्रों का दौरान कर स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीषण गर्मी में एएमयू की हरियाली से मिली राहत
अलीगढ़। भीषण गर्मी से परेशान अभिभावक एवं छात्रों को एएमयू की हरियाली से बड़ी राहत मिली। एएमयू प्रशासन एवं गैर सरकारी संस्थाओं द्वारा लगाए गए शिविर से भी मेहमानों को राहत मिली। सीनियर सेकेंडरी स्कूल गर्ल्स, वीमेंस कॉलेज, एएमयू गर्ल्स हाईस्कूल, आर्ट फैकल्टी, भूगर्भ विज्ञान विभाग कई केंद्रों पर अभिभावकों के लिए टेंट, कुर्सी के साथ-साथ केंद्रों पर पानी का इंतजाम किए गए। एएमयू एनएसएस इकाई, एएमयू छात्रों की गैर सरकारी संस्था सोच बियांड दी इमेजिनेशन, एएमयू एसआईओ आदि द्वारा अलग-अलग स्थानों पर शिविर का आयोजन किया  इस शिविर पर मौजूद स्वयं सेवक पानी एवं शर्बत के अतिरिक्त बाहर से आए मेहमानों को अन्य सहायता उपलब्ध करा रहे थे।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed