फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Ashutosh - half million Munir gang then robbed in Delhi

तो आशुतोष-मुनीर गैंग ने लूटे दिल्ली में डेढ़ करोड़

Thu, 23 Jun 2016 01:58 AM IST
अभिषेक शर्मा
अभिषेक शर्मा Updated Thu, 23 Jun 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
उत्तरी दिल्ली के बंगला रोड रूप नगर के एटीएम से 29 नवंबर 2014 को सिक्योरिटी गार्ड की हत्या कर डेढ़ करोड़ की लूट की घटना को मुनीर-आशुतोष गैंग ने अंजाम दिया था। इसके संकेत दिल्ली पुलिस की जांच में मिलने लगे हैं। जांच आगे बढ़ाने के क्रम में पुलिस ने यहां मुनीर के शूटर अतीउल्लाह से भी पूछताछ की। उधर, दिल्ली पुलिस फतेहगढ़ जेल में निरुद्ध आशुतोष मिश्रा को वी वारंट पर मंगलवार को अपने साथ दिल्ली ले गई। इस बारे में दिल्ली पुलिस बातचीत करने से कतरा रही है, पर पूछताछ में यह अवश्य कबूल रही है कि कुछ लोगों से पूछताछ जारी है, जल्द ही बड़ा खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

सीसीटीवी से चर्चाओं में लाए थे दोनों
एटीएम में लूट के बाद पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज निकलवाए थे। दूसरी तरफ, लूट की घटना के कुछ दिनाें बाद ही सिविल लाइंस के अमीर निशा में कारोबारी फहद हत्याकांड में फरार एएमयू के निलंबित विधि छात्र आशुतोष मिश्रा को अलीगढ़ पुलिस ने दिल्ली के बटला इलाके में दबोच लिया। इसके बाद दिल्ली ने उन फुटेज का मिलान कराया। कदकाठी के आधार पर आशुतोष-मुनीर लूटकांड में संदेह के घेरे में आ गए। वैसे सीसीटीवी में अपराधियों के हेलमेट पहने होने के कारण स्पष्ट नहीं हो पाया था कि वे आशुतोष और मुनीर ही हैं।
विज्ञापन

घटना अंजाम देने के तरीके से आगे बढ़ी पुलिस
इधर, एनआईए के डिप्टी एसपी तंजील अहमद की हत्या से कुछ दिन पहले बिजनौर में बैंक की वैन से 99 लाख लूट लिए गए थे। इसमें भी दिल्ली की घटना जैसी मॉडस अपरेंडी व उसी कदकाठी का युवक संज्ञान में आया। इसी बीच तंजील अहमद की हत्या में जब मुनीर पर यूपी व दिल्ली पुलिस का फोकस गया। तब उस सीसीटीवी व मॉडस अपरेंडी के आधार पर पुलिस ने डेढ़ करोड़ की लूट के खुलासे में आगे बढ़ी और दिल्ली पुलिस मानने लगी कि उस लूट को इसी गैंग ने अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल दिल्ली जेल में रहेगा आशुतोष
दो दिन पहले दिल्ली क्राइम ब्रांच के सदस्यों द्वारा अलीगढ़ जेल में मुनीर के शूटर अतीउल्लाह से पूछताछ के लिए आई। इसके बाद यह टीम आशुतोष मिश्रा से वार्ता करने फतेहगढ़ जेल गई। मंगलवार को वी वारंट के आधार पर दिल्ली पुलिस उसे अपने साथ यहां ले आई। जहां अदालत में दाखिल कर उसे रिमांड पर वहीं रोक लिया गया। आशुतोष के परिवार को खबर मिली है कि फिलहाल वह दिल्ली की तिहाड़ जेल में ही रहेगा। इस संबंध में उत्तीर दिल्ली के डीसीपी से जब हमारे प्रतिनिधि ने जानकारी मांगी तो इतना ही जवाब मिला कि डेढ़ करोड़ के लूटकांड में कुछ लोग हिरासत में हैं और हम खुलासे के करीब हैं। जल्द ही तस्वीर साफ होगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed