फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Arun Fauzi

फिर कुख्यात अरुण फौजी से दहशत में खैर के व्यापारी

Mon, 04 Jan 2016 02:19 AM IST
खैर (अलीगढ़)।
खैर (अलीगढ़)। Updated Mon, 04 Jan 2016 02:19 AM IST
विज्ञापन
Arun Fauzi
लोधा ब्लॉक के गांव लहौर्रा की प्रधानी जीतने के बाद भरतपुर की सेवर जेल में निरुद्ध पश्चिमी यूपी के कुख्यात अरुण फौजी पर फिर रंगदारी मांगने का आरोप लगा है। कस्बा खैर के व्यापारियों के पास पहुंचकर उसके गुर्गे फोन पर अरुण फौजी से बात करा रहे हैं और उधर से फॉरच्यूनर की डिमांड की जा रही है। साथ ही यहां तक कहा जा रहा है कि अब प्रधान बन गया हूं। जल्द ही बाहर आने वाला हूं। बाहर आते ही सभी के बदले चुका दूंगा और खूब कमाई भी करा दूंगा।
विज्ञापन


कस्बा के सर्राफा व्यापारी अनूप वर्मा की ओर से थाने में दी गई तहरीर में कहा गया है कि दो दिन पूर्व उसके पास सफेद रंग की अपाचे बाइक पर दो युवक आए। इन दोनों ने खुद को अरुण फौजी का आदमी बताते हुए फोन पर खुद को अरुण फौजी बताने वाले व्यक्ति से बात कराई। उधर से उस व्यक्ति ने फॉरच्यूनर खरीदने में मदद मांगी और कहा कि इस समय जरूरत है। फिलहाल मदद कर दो। वरना अच्छे परिणाम नहीं होंगे। यह तहरीर सीधे थाने में दी गई है।
विज्ञापन


इधर, इसी तरह से गुर्गे प्रापर्टी डीलर मनोज शर्मा साईं के घर पहुंचे और व्यापारी कांति प्रसाद अग्रवाल के घर भी पहुंचे। यहां भी बात कराई गई। उस दिन से मनोज शर्मा ने तो अपना फोन ही बंद कर लिया है। यह लोग इस कदर दहशत में हैं कि किसी से मिलना भी उचित नहीं समझ रहे। इनमें से मनोज शर्मा के घर पर इसी तरह रंगदारी न देने पर 29 मई 2015 को फायरिंग तक हुई थी। उस समय भी सफेद अपाचे सवारों ने फायरिंग की थी। यह दोनों व्यापारी रविवार को सीओ से मिलने गए। मगर मुलाकात नहीं हो सकी। अब यह लोग सोमवार को सीओ से मिलने जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इस संबंध में सीओ ओपी सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। कस्बा चौकी इंचार्ज को हिदायत दे दी गई है। साथ ही हकीकत की जांच कराई जा रही है कि यह काम खुद अरुण फौजी का है या उसका नाम लेकर कोई और कर रहा है। पूर्व में भी इसी तरह के प्रकरण में कुछ लोग जेल भेजे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed