फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aparajita: Students take oath for woman respect

छात्र-छात्राओं को दिलाई नारी के सम्मान की शपथ

Fri, 21 Jun 2019 12:51 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
Aparajita: Students take oath for woman respect
अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत प्रेम ऐजुकेशनल इंस्टीट्यूट में आयोजित कार्यक्रम में योगाभ्य? - फोटो : IGLASS
अमर उजाला के अभियान अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स के तहत इगलास के प्रेम एजूकेशनल इंस्टीट्यूट ताहरपुर में योग की कार्यशाला का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

योग की कार्यशाला से पूर्व संस्थान की निदेशक वैशाली ने अमर उजाला की मुहिम अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स की सराहना करते हुए कहा कि इस मुहिम में जुड़कर जहां नारी की गरिमा को अक्षुण्ण बनाना है, वहीं नारी की गरिमा के प्रति सजग व संवेदनशील बने रहना है। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को घोषणा पत्र के माध्यम से नारी के सम्मान को बनाए रखने की शपथ दिलाई।
ऋषि चौधरी, रवि चौधरी व विभागाध्यक्ष मुकेश सारस्वत ने भी नारी सम्मान को लेकर विचार रखे। कहा कि हमारी संस्कृति में नारी के सम्मान की बात कही गई। वेदों में कहा गया है कि यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवता। नारी के विभिन्न रूप हैं वह मां के रूप में बच्चों को संस्कार देने का काम करती है तो बहन के रूप में भाई को प्यार देने का काम करती है। ग्रहणी के रूप में घर को मंदिर बनाने का काम करती है। यह सब तब ही संभव है जब हम उसको सम्मान देंगे उसकी गरिमा को बनाए रखने में सहभागी होंगे।
विज्ञापन

इस दौरान अंतर्राष्ट्रीय योग की पूर्व संध्या पर योग के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि योग के माध्यम से हम अपने जीवन को सुखद बना सकते हैं। योग हमारी प्राचीन धरोहर है। महर्षि पतंजलि ने योग के द्वारा विभिन्न रोगों के निदान के लिए योग की विधिया बतायी हैं। छात्र-छात्राओं को अनुलोम, विलोम व कपाल भांति का अभ्यास कराया गया। पतंजलि योगपीठ के गुरु जय सिंह द्वारा 21 जून को योगाभ्यास कराया जाएगा। इस अवसर पर रंजना शर्मा, अवधेश कुमार, अरशद अली, यशपाल सिंह, अमिता चौहान, पूजा करन उपाध्याय, अमरजीत सूरज वर्मा, देवेंद्र चौधरी व कमलेश पाठक आदि शिक्षक व कर्मचारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed