फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   aparajita camp for women to make driving licence

महिलाओं के ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए आज लगेगा शिविर

Wed, 03 Mar 2021 01:59 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 01:59 AM IST
विज्ञापन
aparajita camp for women to make driving licence
संभागीय परिवहन कार्यालय के सारथी भवन में आज बुधवार को अमर उजाला के अपराजिता अभियान के तहत महिलाओं और युवतियों के ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। संभागीय परिवहन कार्यालय व अपराजिता के बैनरतले मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को हर काउंटर पर वरीयता दी जाएगी।
विज्ञापन

आरटीओ केडी सिंह गौर ने बताया कि जिन महिलाओं और युवतियों के पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं हैं, वह स्थायी पते का आधार कार्ड, हाईस्कूल की मार्कशीट अथवा प्रमाणपत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, ओटीपी के लिए मोबाइल नंबर साथ लेकर आएं। फीस जमा करने के लिए किसी भी बैंक का क्रेडिट या डेबिट कार्ड साथ लाना होगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 16 वर्ष से ऊपर व 18 वर्ष से कम उम्र वाली युवतियां बिना गियर वाले दो पहिया चलाने के लिए अपना डीएल (ड्राइविंग लाइसेंस) बनवा सकती हैं। 18 वर्ष से ऊपर की युवतियां और महिलाएं दो पहिया के साथ हल्के चार पहिया वाहन चलाने के लिए डीएल बनवा सकती हैं। बिना गियर वाला वाहन चलाने के लिए अभिभावकों को साथ लाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed