फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Announcement of students, if AMU is not opened than will strike

अलीगढ़ः छात्रों का एलान, एएमयू नहीं खुला तो देंगे धरना

Wed, 03 Nov 2021 01:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Announcement of students, if AMU is not opened  than will strike
एएमयू खोले जाने की मांग को लेकर बाइक रैली निकालते एएमयू छात्र। - फोटो : CITY OFFICE
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में कक्षाएं ऑफलाइन शुरू होने को लेकर छात्रों ने बाइक रैली निकाली। इस दौरान छात्रों ने एएमयू इंतजामिया को चेतावनी दी कि अगर विश्वविद्यालय नहीं खुला तो बाब-ए-सैयद पर धरना देंगे।
विज्ञापन

मंगलवार को विश्वविद्यालय में ऑफलाइन पढ़ाई शुरू कराने की मांग को लेकर छात्रों ने विवि परिसर में बाइक रैली निकाली। छात्र अब्दुल वहीद ने बताया कि विश्वविद्यालय न खुलने से देश का भविष्य बर्बादी के कगार पर पहुंच जाएगा।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय का न खुलना विद्यार्थियों के दिमाग में दीमक लगने का काम होगा। देश की तरक्की में बाधक होगा। सवाल यह है कि विश्वविद्यालय क्यों नहीं खोला जा रहा है, जबकि होटल, सिनेमाघर से लेकर मॉल तक खुल गए हैं। छात्र नेता आरिफ त्यागी ने कहा कि पिछले दिनों विश्वविद्यालय खोले जाने के लिए कुलपति को ज्ञापन सौंपा था, लेकिन अभी तक ऑफलाइन कक्षाएं शुरू नहीं हो सकी हैं। छात्रों में एकजुटता दिखाने के लिए बाइक रैली निकाली गई है। कहा कि विश्वविद्यालय नहीं खुला तो बाब-ए-सैयद पर धरना देंगे, वह एक दिन का हो या एक महीना या सालभर का।
विज्ञापन
विज्ञापन

उससे गुरेज नहीं करेंगे। बाइक रैली के दौरान एक छात्र, जो सर जिया उद्दीन हॉस्टल का बताया जा रहा है, उसके बुलेट से फायरिंग जैसी आवाज निकलने से वहां अफरा-तफरी मच गई। छात्रों ने उसको पकड़कर हाथापाई भी की। प्रॉक्टर प्रो. वसीम अली ने कहा कि छात्र की बुलेट से फायरिंग जैसी आवाज आने पर अफरा-तफरी मच गई थी और उससे बहस भी हो गई थी।

जूनियर डॉक्टर्स की हड़ताल खत्म
एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर्स की हड़ताल खत्म हो गई। डॉक्टर्स नीट की काउंसिलिंग न होने से नाराज थे, क्योंकि वह प्रोन्नत नहीं हो पा रहे थे। साथ ही काम के दबाव से भी परेशान थे। डॉ. अदनान ने बताया कि हड़ताल खत्म हो गई। जूनियर डॉक्टर्स ड्यूटी पर वापस आ गए हैं। प्रॉक्टर प्रो. वसीम अली ने बताया कि जूनियर डॉक्टर्स की हड़ताल खत्म हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed