फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Announcement of AMU students HOD removed in 24 hours

एएमयू छात्रों का एलान : विभागाध्यक्ष को 24 घंटे में नहीं हटाया, तो होगा आंदोलन

Sun, 05 Mar 2023 10:45 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 05 Mar 2023 10:45 PM IST
सार

एएमयू छात्रों ने धमकी दी है कि अगर 24 घंटे में विभागाध्यक्ष नहीं बदले गए तो बड़ा आंदोलन होगा। विभाग में शोध ग्रंथ जमा न करने को लेकर शोधार्थी और विभागाध्यक्ष आपस में भिड़ गए थे। 

विज्ञापन
Announcement of AMU students HOD removed in 24 hours
पैदल मार्च करते एएमयू छात्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के आधुनिक भारतीय भाषा विभाग के अध्यक्ष प्रो. मुश्ताक अहमद जरगर के खिलाफ छात्रों ने विरोध मार्च निकाला और प्रदर्शन किया। छात्रों ने धमकी दी कि अगर 24 घंटे में विभागाध्यक्ष नहीं बदले गए तो बड़ा आंदोलन होगा। विभाग में शोध ग्रंथ जमा न करने को लेकर शोधार्थी और विभागाध्यक्ष आपस में भिड़ गए थे। 

विज्ञापन


एएमयू के लाइब्रेरी कैंटीन से लेकर बाब-ए-सैयद तक छात्रों ने पैदल मार्च निकाला। छात्र नेता विकास यादव ने कहा कि विभागाध्यक्ष को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाए। साथ ही शोधार्थी को उसका हक मिलना चाहिए। जिस तरीके से एएमयू को कुलपति तानाशाही रवैया से चला रहे हैं, उसी तर्ज पर सभी विभागाध्यक्ष तानाशाही रवैया अपना रहे हैं। इस मौके पर मोहम्मद आरिफ, फरहान जुबैरी, जैद शेरवानी, अवनीश चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विभाग में भिड़ गए थे विभागाध्यक्ष और शोधार्थी, जांच टीम गठित
एएमयू के आधुनिक भारतीय भाषा विभाग में शोध ग्रंथ जमा न करने को लेकर शोधार्थी और विभागाध्यक्ष आपस में भिड़ गए थे। इसके बाद हंगामा हो गया था। शोधार्थी ने विभागाध्यक्ष पर उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। विभागाध्यक्ष, सुपरवाइजर और शोधार्थी ने कुलपति को पत्र लिखा है। इसके बाद एएमयू इंतजामिया ने दो सदस्यीय कमेटी गठित कर दी है। कमेटी में प्रो. हशमत और प्रो. निशात फातिमा हैं, जो विभागाध्यक्ष, शोधार्थी और सुपरवाइजर से इस प्रकरण में बातचीत करेंगी। इंतजामिया ने उनसे जल्दी रिपोर्ट मांगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed