फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Anger over corruption in MNREGA

मनरेगा में भ्रष्टाचार पर प्रधानों में नाराजगी

Mon, 27 Jun 2022 01:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Anger over corruption in MNREGA
प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्षों की रविवार को धनीपुर मंडी के पास एक निजी लॉज में बैठक हुई। बैठक में वर्तमान परिस्थितियों पर मनरेगा में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर मंथन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि ब्लॉक में एपीओ मनरेगा की कार्यशेली और कमीशनखोरी को लेकर कड़ी नाराजगी व्यक्त की गई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष मनोज सिंह ने कहा कि इस भ्रष्टाचार के बारे में उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। यदि फिर भी प्रधानों से जुड़ी समस्याओं व भ्रष्टाचार पर रोक न लगी तो मनरेगा के तहत चल रहे कामों को बंद कराया जाएगा। बैठक में खैर ब्लॉक अध्यक्ष सारंग जादौन और अतरौली ब्लॉक अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार को संगठन में निष्क्रियता के चलते पद मुक्त कर दिया गया। तय हुआ कि जल्द ही दोनों ब्लॉक में नए अध्यक्ष मनोनीत किए जाएंगे। जवां ब्लॉक अध्यक्ष की संस्तुति पर महेंद्र सिंह एवं नीरज को कोषाध्यक्ष पद से हटाकर मुकेश चंद जमालपुर सिया को कोषाध्यक्ष बनाया गया। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम सिंह, प्रदेश महामंत्री महेंद्र यादव, बनी सिंह ब्लॉक अध्यक्ष लोधा, शिव कुमार जवां, पवन छौंकर गोंडा, लोकेंद्र सिंह इगलास, पवन चौधरी टप्पल, मनोज सिंह अकराबाद, राहुल चौधरी चंडौस, दिनेश यादव बिजौली, गिरीश कुमार सिंह धनीपुर, सुनील आर्य गंगीरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed