फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Anger erupted over water crisis, GT Road was blocked

पानी संकट पर फूटा गुस्सा: जीटी रोड लगाया जाम, हंगामा, महिलाओं ने फोड़े मटके, पुलिस से हुई नोकझोंक

Sun, 04 Aug 2024 02:07 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 04 Aug 2024 02:07 AM IST
सार

गांधीपार्क क्षेत्र के मोहल्ला रामदयाल कूंचा और डिप्टीगंज में पिछले चार महीने से घरों में पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही है। पानी की किल्लत से लोगों ने घरों की दीवारों पर मकान बिकाऊ है.. के पोस्टर चस्पा कर दिए हैं। दोनों इलाकों में लगभग 500 घर हैं, जो पानी के लिए तरस रहे हैं।

विज्ञापन
Anger erupted over water crisis, GT Road was blocked
पानी की समस्या होने पर जाम लगाकर हंगामा करते लोग - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ में नौरंगाबाद के मोहल्ले रामदयाल कूंचा और डिप्टीगंज में चार महीने से पानी के लिए परेशान लोगों का धैर्य 3 अगस्त को जवाब दे गया। गुस्साए लोगों ने जीटी रोड जाम कर दिया। महिलाओं ने नौरंगाबाद मंदिर के सामने सड़क पर मटके फोड़े। नगर निगम मुर्दाबाद के नारे लगाए। जाम खुलवाने पहुंची पुलिस और क्षेत्रीय लोगों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। सूचना पर पहुंचे कोल विधायक अनिल पाराशर और अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव को भी जबरदस्त विरोध का सामना करना पड़ा। सुबह आठ बजे से दस बजे तक करीब दो घंटे तक हंगामा चलता रहा, जिससे यहां जाम लगा रहा। इसके बाद देर शाम यहां पेयजल आपूर्ति बहाल हो सकी।

विज्ञापन


गांधीपार्क क्षेत्र के मोहल्ला रामदयाल कूंचा और डिप्टीगंज में पिछले चार महीने से घरों में पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही है। पानी की किल्लत से लोगों ने घरों की दीवारों पर मकान बिकाऊ है.. के पोस्टर चस्पा कर दिए हैं। दोनों इलाकों में लगभग 500 घर हैं, जो पानी के लिए तरस रहे हैं। इन लोगों का धैर्य जवाब दे गया। 
विज्ञापन

नौरंगाबाद जीटी रोड नौदेवी मंदिर के सामने पानी की समस्या होने पर लगे जाम में पहुचें विधायक अनिल पाराशर से नोकझोक करती महिला
विज्ञापन
विज्ञापन

3 अगस्त सुबह आठ बजे क्षेत्रीय लोगों ने नौरंगाबाद के नौदेवी मंदिर के सामने जीटी रोड पर जाम लगा दिया। महिलाओं ने मिट्टी के मटके फोड़कर नगर निगम के खिलाफ अपना आवाज बुलंद कर दी। सड़क पर लोगों के धरना देने से जीटी रोड पर वाहनों की लंबी कतार लगनी शुरू हो गई। छर्रा अड्डा पुल भी वाहन फंस गए। दुबे का पड़ाव तक वाहन जाम में फंस गए। 

जाम से पूरी यातायात व्यवस्था धड़ाम हो गई। जाम खुलवाने के लिए पहुंची पुलिस से क्षेत्रीय लोगों की तीखी नोकझोंक हुई। कोल विधायक अनिल पाराशर और अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव भी मौके पर पहुंच गए। उन्हें भी लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा।  बजरंग बल के जिला संयोजक गौरव शर्मा ने बताया कि चार महीने से पानी की समस्या है। पानी का स्थायी समाधान न होने पर बड़ा आंदोलन होगा। बजरंग बल क्या कर सकता है, यह सभी को पता है। 
नौरंगाबाद जीटी रोड नौदेवी मंदिर के सामने पानी की समस्या होने पर जाम लगाकर हंगामा करते लोग
महिलाओं ने कहा कि घरों में चार महीने से पानी नहीं आ रहा है। शिकायतें की गईं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। मजबूर होकर सड़क को जाम करना पड़ा। अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो फिर सड़क जाम करेंगे। विधायक और अपर नगर आयुक्त द्वारा पानी की आपूर्ति के आश्वासन पर जाम खुला। लोगों का प्रदर्शन करीब 10 बजे तक चला।  
जाम


मोहल्ला रामदयाल कूंचा और डिप्टीगंज में पेयजल आपूर्ति देर शाम तक बहाल कर दी गई। सुबह तक पानी का स्थायी समाधान हो जाएगा। - राकेश यादव, अपर नगर आयुक्त।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed