फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Anarchists damaged the statues of Ambedkar and Buddha

Aligarh: अराजतत्वों ने अंबेडकर और बुद्ध की प्रतिमा को किया क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों ने किया हंगामा, मुकदमा दर्ज

Fri, 05 Jan 2024 01:41 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 05 Jan 2024 01:41 PM IST
सार

अलीगढ़ के गांव सरमस्तपुर में ग्रामीण सुबह-सुबह टहलने निकले, तो उनकी नजर वहां मूर्तियों के टूटफट पर पड़ी। एक जगह पर स्थापित डॉ बीआर अंबेडकर और महात्मा बुद्ध की प्रतिमाओं के हाथ टूटे हुए थे। ग्रामीणों में मूर्तियों के क्षतिग्रस्त होने से आक्रोश पनप गया

विज्ञापन
Anarchists damaged the statues of Ambedkar and Buddha
महात्मा बुद्ध और डॉ बीआर अंबेडकर की क्षतिग्रस्त प्रतिमाएं - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ में हरदुआगंज थाना क्षेत्र के गांव सरमस्तपुर मछुआ में बीती रात अराजकतत्वों ने डॉ बीआर अंबेडकर और महात्मा बुद्ध की प्रतिमा के हाथ तोड़कर उन्हें क्षतिग्रस्त कर दिया है। गुस्साए ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

विज्ञापन


गांव सरमस्तपुर में ग्रामीण सुबह-सुबह टहलने निकले, तो उनकी नजर वहां मूर्तियों के टूटफट पर पड़ी। एक जगह पर स्थापित डॉ बीआर अंबेडकर और महात्मा बुद्ध की प्रतिमाओं के हाथ टूटे हुए थे। ग्रामीणों में मूर्तियों के क्षतिग्रस्त होने से आक्रोश पनप गया। वहां पर आस-पास के क्षेत्रों से लोग जमा हो गए। सूचना पाकर सीओ अतरौली मो अकमल खान, तहसीलदार कोल और थानाध्यक्ष रवि चंद्रवाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने कड़ी कार्रवाई का आश्वासन और नई प्रतिमाएं लगवाने का वायदा कर ग्रामीणों को शांत किया। इस संबंध में गांव के प्रेमपाल सिंह की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गांव में नई प्रतिमाओं को लगाने की व्यवस्था की जा रही है। सूचना पाकर आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष पवन वाल्मिकी, जिला पंचायत सदस्या पति वीरपाल सिंह दिवाकर, मान सिंह बौद्ध, सोरन सिंह बौद्ध आदि मौके पर पहुंच गए।

घटना स्थल पर पुलिस टीम और राजस्व टीम को शांति व्यवस्था हेतु तैनात किया गया है। सीओ मो अकमल खान ने बताया कि रात्रि में किसी अराजतत्वों द्वारा प्रतिमाओं के खंडित होने की सूचना मिली थी। तहरीर के आधार पर मुकदमा कायम कर लिया गया है। गांव में शांति कायम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed