फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Anamika Shukla Case: Gangster Pushpendra will be brought from Gonda Jail to Aligarh on June 27

अनामिका शुक्ला प्रकरणः 27 जून को गोंडा जेल से अलीगढ़ लाया जाएगा सरगना पुष्पेंद्र

Mon, 22 Jun 2020 08:56 PM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Mon, 22 Jun 2020 08:56 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश के विभिन्न जिलों के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में अनामिका शुक्ला के प्रमाण पत्रों पर शिक्षिकाओं को फर्जी नियुक्ति दिलाने के साजिशकर्ता सरगना पुष्पेंद्र का अलीगढ़ कोर्ट से बी वारंट बन गया है। गोंडा की जिला जेल में बंद पुष्पेंद्र को 27 जून को पुलिस अलीगढ़ कोर्ट में पेश करेगी। इसके बाद इसकी रिमांड की प्रक्रिया भी तेेज की जाएगी।
विज्ञापन



सीओ अतरौली प्रशांत सिंह ने बताया कि पुष्पेंद्र ने अनामिका शुक्ला के प्रमाण पत्रों पर कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बिजौली में कानपुर की बबली यादव को फर्जी तरीके से शिक्षिका के पद पर नियुुक्ति दिलाने की साजिश की थी। इसने शिक्षा विभाग के कुछ कर्मचारियों के साथ मिलकर मोटी रकम वसूलने के बाद कई जिलों में यह कृत्य किया है।
विज्ञापन


बिजौली में नौकरी करने वाली बबली यादव को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। वहीं पुष्पेंद्र गोंडा की जेल में बंद है। सीओ प्रशांत सिंह ने बताया कि पुष्पेंद्र का अलीगढ़ कोर्ट से बी वारंट बन गया है। 27 जूून को उसे अलीगढ़ लाकर न्यायलय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उसे रिमांड पर लेने की प्रक्रिया की जाएगी, ताकि अहम राज उगलवाए जा सकें। वहीं बबली यादव की रिमांड पर मंगलवार को बहस होगी। उसे कोर्ट ने तलब कर लिया है। इस मामले में फरार चल रहे बब्लू व राजरानी की तलाश में भी पुलिस टीम लगी हैं। वह भी जल्द गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed