{"_id":"5f9d98188ebc3e9bf1365990","slug":"an-entrepreneur-has-a-big-role-in-taking-the-national-economy-forward-piyush-chauhan","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजौली में देशी शराब की दुकान पर अवैध शराब का जखीरा पकड़ा, एक आरोपी गिरफ्तार, दो फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजौली में देशी शराब की दुकान पर अवैध शराब का जखीरा पकड़ा, एक आरोपी गिरफ्तार, दो फरार
Sat, 31 Oct 2020 10:30 PM IST
Vikas Kumar
अमर उजाला नेटवर्क, अतरौली
अमर उजाला नेटवर्क, अतरौली
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 31 Oct 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
बरामद शराब की बोतल
- फोटो : amar ujala
पालीमुकीमपुर के गांव बिजौली में पुलिस व आबकारी टीम ने छापा मारकर देशी शराब की दुकान से अवैध शराब बरामद की। मौके से एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया। दो लोग पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। पुलिस ने भारी मात्रा में शराब, होलोग्राम व नकदी पुलिस ने जब्त करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
एसओ हरिभान सिंह राठौड़ ने बताया कि गांव बिजौली में देशी शराब की दुकान पर अवैध शराब बनाने की सूचना मिली थी। आबकारी निरीक्षक विचित्र कुमार के साथ पुलिस टीम ने गांव में छापा मार कार्रवाई की। मौके पर अवैध शराब बनाते हुए अभियुक्त पंकज चौधरी पुत्र प्रताप सिंह निवासी सी-170 ताजपुर पहाडी पूरन कैम्प बदरपुर, नई दिल्ली को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
मौके से 420 पौवा अवैध देशी शराब गुडइवनिंग ब्रांड, 350 ढक्कन नकली वेबमार्का, 555 लेबिल नकली गुडइवनिंग ब्रांड, 477 क्यू.आर. कोड कूटरचित, दो मोबाइल फोन और 90 हजार रुपये बरामद हुए। इस बारे में पंकज चौधरी पुत्र प्रताप सिंह, विजय चतुर्वेदी पुत्र नामालुम निवासी केसी कोर्ट अपार्टमेंट स्वर्ण जयंती नगर अलीगढ़, बृजेश पुत्र नामालूम निवासी नामालूम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। कार्रवाई करने वाली टीम में आबकारी निरीक्षक चन्द्रप्रकाश यादव, एसआई अमित कुमार, सिपाही शत्रुघ्न कटारा भी थे।
विज्ञापन