फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   AMU will not give notice of UP SC-ST Commission

यूपी एससी-एसटी आयोग के नोटिस का एएमयू नहीं देगा जवाब 

Thu, 09 Aug 2018 02:02 AM IST
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Thu, 09 Aug 2018 02:02 AM IST
विज्ञापन
AMU will not give notice of UP SC-ST Commission
अलीगढ़ युनिवर्सिटी - फोटो : ANI
उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग के नोटिस का जवाब अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय नहीं देगा। विधिक राय लेने के बाद एएमयू प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि केंद्रीय विश्वविद्यालय होने के कारण वह राज्य स्तरीय संस्था के प्रति जवाबदेह नहीं है।  
विज्ञापन


जुलाई के पहले सप्ताह में उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग द्वारा एएमयू को नोटिस देकर अनुसूचित जाति, जनजाति एवं पिछड़े वर्ग को आरक्षण का लाभ नहीं देने पर जवाब मांगा गया था। आयोग के अध्यक्ष बृजलाल ने 8 अगस्त तक नोटिस का जवाब देने को कहा था। एएमयू प्रशासन द्वारा इस संबंध में विधिक राय ली गई थी।
विज्ञापन


इसके बाद एएमयू ने उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग को जवाब नहीं देने का फैसला लिया है। एएमयू पीआरओ आफिस के एमआईसी प्रो. शाफे किदवई का कहना है कि एएमयू केंद्रीय विश्वविद्यालय है इसलिए केंद्र सरकार से गवर्न होता है। ऐसे में उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग को जवाब देने की जरूरत नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 एससी-एसटी आयोग में आज हाजिर होंगे वीसी-रजिस्टार 
 नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय अनुसूचित जाति-जनजाति आयोग में आज एएमयू के कुलपति एवं रजिस्ट्रार हाजिर होंगे। आयोग द्वारा एएमयू को नोटिस देकर पूछा गया था कि किस आधार पर एससी, एसटी एवं ओबीसी का आरक्षण रोका गया है। एएमयू अल्पसंख्यक संस्थान है तो साक्ष्य दिखाए। आठ अगस्त तक एएमयू को जवाब देना था। 


चंद रोज पहले एएमयू द्वारा राष्ट्रीय अनुसूचित जाति- जनजाति आयोग को जवाब भेजा गया था। इसमें एएमयू का मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन होने का उल्लेख किया गया था। चर्चा है कि जवाब से असंतुष्ट होने पर आयोग द्वारा एएमयू को समन जारी किया गया था। हालांकि अधिकारी समन की सूचना से इंकार कर रहे थे। एएमयू पीआरओ आफिस के एमआईसी प्रो. शाफे किदवई ने बताया कि गुरुवार को एएमयू के कुलपति प्रो. तारिक मंसूर रजिस्ट्रार डॉ. नाजिम हुसैन जाफरी के साथ राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग में अपना पक्ष रखने जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed