AMU में छात्रों ने शहीदी दिवस पर निकाला मार्च, अखिल भारत हिन्दू महासभा ने मनाया शौर्य दिवस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एएमयू के बाबे सय्यद गेट पर गोडसे के पुतले को फांसी पर लटकाया गया। छात्रों ने कहा कि आरएसएस एक आतंवादी संगठन है, इस संगठन को बैन करना चाहिए। वहीं छात्र मार्च के लिए अनुमति मिलने से इनकार कर रहा है। एएमयू प्रशासन अनुमति के बारे में कोई ठोस जबाब नहीं दे पा रहा है और जानकारी करने की बात कर रहा है। एएमयू छात्रसंघ पदाधिकारियों के नेतृत्व में छात्र छात्राओं ने मार्च निकाला है।
छात्रों ने कहा कि आज के दिन गांधी की हत्या की गई थी, हमने गांधी जी को श्रद्धांजलि देने के साथ मुल्क में दहशत, मुल्क को दो हिस्सों में बांटने वाले ऐसे लोगों और ताकतों को भी हमने गोडसे के पुतले के साथ ही फांसी पर लटकाया है। ऐसे जितने भी संगठन देश में चल रहे हैं, जो नफरत फैलाने का काम कर रहे हैं। उनको तत्काल बंद करा देना चाहिए, इस कार्यक्रम के हमने अनुमति के लिए प्रार्थनापत्र दिया था, लेकिन अनुमति नहीं मिली।
छात्रों ने कहा कि हम लोगों ने बिना अनुमति के मार्च निकाला है। वहीं एएमयू के जनसम्पर्क अधिकारी उमर पीरजादा ने कहा कि 2 छात्रों द्वारा मार्च निकालने के लिए अनुमति पत्र दिया गया था, अनुमति दी गई या नहीं इसके बारे में जानकारी की जा रही है।
यहां मनाया शौर्य दिवस
उधर, अखिल भारत हिन्दू महासभा के कार्यकर्ताओं ने 30 जनवरी का दिन शौर्य दिवस के रूप में मनाया। अखिल भारत हिन्दू महासभा की राष्ट्रीय सचिव पूजा शकुन पांडेय ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पुतले पर तीन गोलियां मारीं। यही नहीं पांडेय ने कहा कि हमे गोडसे पर गर्व है।
गौरतलब है कि 30 जनवरी को ही नाथूराम गोडसे ने गांधी जी की हत्या की थी। अखिल भारत हिन्दू महासभा इस दिन को गांधी वध और शौर्य दिवस के रूप में मनाती है।