{"_id":"5a08a67f4f1c1b76678bad5c","slug":"amu-professor-gave-divorce-application-on-what-s-app","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएमयू प्रोफेसर ने व्हाट्स एप पर दिया तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएमयू प्रोफेसर ने व्हाट्स एप पर दिया तलाक
अमर उजाला, अलीगढ़
Updated Mon, 13 Nov 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
अपने बच्चों के साथ शिकायत लेकर थाने पहुंचीं यास्मीन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के संस्कृत विभाग के अध्यक्ष प्रो. खालिद बिन यूसुफ ने पहले मौखिक, बाद में व्हाट्स एप और मोबाइल मैसेज से पत्नी को तीन तलाक दे दिया। मैसेज से तीन तलाक देने को देवबंद के उलमा ने जायज ठहराया है।
रिश्तों की तल्खी इतनी बढ़ गई कि प्रोफेसर खालिद बिन यूसुफ और उनके साथी वसीम रजा खां, शिक्षक अब्दुल्ला गर्ल्स कालेज व शहनवाज, संस्कृत विभाग एएमयू पर बेटी इब्रा ने हमले व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मां व भाई के साथ गई इब्रा की तहरीर पर रविवार को थाना सिविल लाइंस में प्रोफेसर खालिद व उनके साथियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दूसरी ओर प्रोफेसर खालिद का कहना है कि यास्मीन लोगों को गुमराह कर रही हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि शादी के वक्त यास्मीन ने कई झूठ बोले जिनका खुलासा बाद में हुआ। इला-इब्रा स्टेज की मशहूर सिंगर बहनों की जोड़ी है, जिसने कलर्स टीवी पर ‘इंडियाज गॉट टैलेंट सीजन-4’ में कई भजन गाए हैं। इला पिता के साथ किराये के मकान में रह रही है, जबकि दूसरी बेटी इब्रा और पुत्र उसैद मां यास्मीन के साथ रहते हैं। रविवार को इब्रा ने मां-भाई के साथ जाकर सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
शरीयत का कानून अपनी जगह हैं और मुल्क का कानून अपनी जगह। शरीयत के मुताबिक अगर शौहर ने बीवी को तीन तलाक मुंह से बोला हो या फिर मोबाइल पर मेसेज लिखकर भेजा हो तो हर सूरत में तीन तलाक पड़ जाएगी। इसमें किसी प्रकार की कोई गुंजाइश नहीं रहती। मौलाना मुफ्ती अरशद फारुकी, चेयरमैन, फतवा ऑनलाइन