फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   AMU is complete freedom of ideas : VC

एएमयू में विचारों की पूरी आजादी है : वीसी

Thu, 25 Feb 2016 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़ Updated Thu, 25 Feb 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
AMU is complete freedom of ideas : VC
एएमयू के कुलपति जमीरउद्दीन शाह ने भाजपा सांसद सतीश गौतम के एएमयू से संबंधित बयान पर कहा है कि एएमयू सदैव ही उन मूल्यों का पालन करती रही है जो भारत की पहचान हैं। उन्होंने इस आरोप का खंडन किया है कि एएमयू में देश विरोधी गोष्ठियों तथा जलसों का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एएमयू में नागरिकों को विचारों की अभिव्यक्ति की पूरी स्वतंत्रता प्राप्त है। लेकिन विचारों की अभिव्यक्ति को संविधान की हदों को पार करने की अनुमति नहीं है। कुलपति ने इस बात पर भी दुख: व्यक्त किया कि भाजपा के सांसद ने उनके नाम पत्र को उनको भेजने से पहले ही मीडिया को जारी कर दिया जो उन्हें अभी तक नहीं मिला है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उन्होंने 40 वर्ष भारतीय सेना की सेवा की है तथा उन्हें इस बात पर गर्व है, और वह अपनी जिम्मेदारियों से पूरी तरह परिचित हैं वह कभी देश विरोधी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं करेंगे।  उन्होंने कहा कि एएमयू से संबंधित सांसद की चिंता से वह अवगत हो गये हैं। एएमयू एक स्वायत्ता प्राप्त शैक्षणिक संस्था है जहां विभिन्न राजनीतिक दलों तथा सरकारों की गतिविधियों पर स्वंत्रता पूर्वक विचार विर्मश के साथ ही आलोचना भी की जाती है और इस प्रकार की गतिविधियों को देश विरोधी गतिविधि नहीं माना जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोई भी संस्था वर्तमान सरकार को नजर अंदाज नहीं कर सकती। अल्पसंख्यक चरित्र के मामले में सरकार से विश्वविद्यालय का मतभेद अवश्य है, परंतु इस के बावजूद सरकार के साथ समन्वय का वातावरण बनाने का प्रयत्न किया जा रहा है । सरकार के सामने विश्वविद्यालय का दृष्टिकोण प्रस्तुत किया जा रहा है। 


कुलपति ने कहा कि वह सांसद सतीश गौतम के विचारों का सम्मान करते हैं। वह विश्वविद्यालय कोर्ट के सदस्य भी हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सतीश गौतम किसी भी समस्या को जनस्तर पर उठाने से पहले उनसे बातचीत कर लें तो उचित ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed