फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   AMU got 6th place in the country in Times World University Rankings 2023

Times World University Rankings 2023: एएमयू को मिला देश में छठवां स्थान, पिछली साल था 23 वां

Fri, 29 Sep 2023 01:19 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 29 Sep 2023 01:19 AM IST
सार

टाइम्स हायर एजूकेशन (टीएचई) दुनिया भर के विश्वविद्यालयों के व्यापक मूल्यांकन के लिए प्रसिद्ध है, जो 108 देशों और भौगोलिक क्षेत्रों में स्थित 1,904 संस्थानों का मूल्यांकन करता है। इस वर्ष की रैंकिंग नई डब्लूयूआर 3.0 पद्धति पर आधारित है, जिसमें 18 कैलिब्रेटेड प्रदर्शन संकेतक शामिल हैं(

विज्ञापन
AMU got 6th place in the country in Times World University Rankings 2023
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) को टाइम्स वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में देश में छठवां स्थान मिला है। वर्ष 2022 में यूनिवर्सिटी 23वें स्थान पर थी। रैंकिंग में सुधार होने पर यूनिवर्सिटी में खुशी की लहर है। यह रैंकिंग सूची लंदन में जारी की गई है। 

विज्ञापन


वर्ष 2022 में एएमयू का स्थान वैश्विक स्तर पर 801-1000 बैंड से बढ़कर 2023 में 601-800 बैंड तक पहुंच गया। विश्वविद्यालय की रैंकिंग समिति के अध्यक्ष प्रो. एम सालिम बेग ने कहा कि टाइम्स हायर एजूकेशन (टीएचई) दुनिया भर के विश्वविद्यालयों के व्यापक मूल्यांकन के लिए प्रसिद्ध है, जो 108 देशों और भौगोलिक क्षेत्रों में स्थित 1,904 संस्थानों का मूल्यांकन करता है। 
विज्ञापन


 इस वर्ष की रैंकिंग नई डब्लूयूआर 3.0 पद्धति पर आधारित है, जिसमें 18 कैलिब्रेटेड प्रदर्शन संकेतक शामिल हैं, जो शिक्षण, अनुसंधान वातावरण, अनुसंधान गुणवत्ता, उद्योग जुड़ाव और अंतरराष्ट्रीय दृष्टिकोण को शामिल करता है। 2022 रैंकिंग में वैश्विक स्तर पर 2,325 संस्थानों को शामिल किया गया था, जिनमें 1,799 ने रैंक हासिल की थी। इसके विपरीत, 2023 की रैंकिंग में सूचीबद्ध संस्थानों की संख्या बढ़कर 2,673 हो गई, जिसमें 1,904 विश्वविद्यालयों ने रैंकिंग हासिल की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुलपति प्रो. मोहम्मद गुलरेज ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि एएमयू समुदाय की दृढ़ प्रतिबद्धता और उत्कृष्ट प्रदर्शन को रेखांकित करती है। उन्होंने सभी हितधारकों, जिनमें शिक्षकगण, कर्मचारी, छात्र और पूर्व छात्र शामिल हैं, जिसके प्रयासों और समर्थन के लिए उनकी सराहना भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed