{"_id":"5df9029a8ebc3e87b402e499","slug":"amu-dispute-thousand-of-pepole-protesting-on-road-aligarh-news-ali2216894149","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएमयू प्रकरण: विरोध जारी, घंटों सड़क पर जमे रहे हजारों लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएमयू प्रकरण: विरोध जारी, घंटों सड़क पर जमे रहे हजारों लोग
विज्ञापन
अलीगढ़ के जमालपुर में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में प्रदर्शन कर रहे लोगो को समझाने पहुंचे श?
- फोटो : CITY OFFICE
एएमयू से सटे जमालपुर में उमड़ा सैलाब, नागरिकता संशोधन कानून और सरकार के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी
- कलेक्ट्रेट कूच के ऐलान पर शहर मुफ्ती व नेताओं के बहुत समझाने पर मानी भीड़
- शहर के अन्य इलाकों में भी कई बाजार बंद रहे, जुलूस निकले, कड़ी सुरक्षा रही
नागरिकता संशोधन कानून और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) छात्रों पर कार्रवाई का विरोध तीसरे दिन मंगलवार को भी जारी रहा। कड़ी सुरक्षा के बावजूद एएमयू से सटे जमालपुर इलाके में करीब दस हजार लोगों ने सुबह-सुबह जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस भीड़ ने कलेक्ट्रेट कूच का ऐलान किया तो बमुश्किल समझाकर रोका गया। ईंट-पत्थर फेंककर माहौल बिगाड़ने तक की कोशिश भी की गई। राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन भी डीएम को सौंपा गया। शहर मुफ्ती व कई नेताओं के समझाने पर करीब चार घंटे बाद भीड़ वहां से हटी। दूसरी ओर एएमयू के छात्रावासों को करीब-करीब खाली करा लिया गया। अब इनमें केवल शोध छात्र ही बचे हैं। इसके अलावा अन्य कई इलाकों में बाजार बंद रहे और लोगों ने जुलूस भी निकाले।
शहर के जमालपुर, फिरदौस नगर, नगला पटवारी, नगला किला, जीवनगढ़ आदि इलाकों के लोग सुबह नौ बजे से ही नगला पटवारी में एकत्रित होना शुरू हो गए थे। इसमें काफी संख्या में महिलाएं, युवा व बच्चे थे। भीड़ पहले फिरदौस नगर पुल के रास्ते कलेक्ट्रेट की ओर बढ़ी तो उसे शमशाद चौराहे पर तैनात पुलिस बल ने रोक लिया गया। वापस किए जाने पर यह लोग जमालपुर ईदगाह के पास पहुंच गए और बीच सड़क पर जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। यहां 10.30 बजते-बजते करीब दस हजार लोग एकत्रित हो गए और सरकार व एनआरसी विरोधी नारेबाजी शुरू कर दी। कुछ युवक तिरंगा लहरा रहे थे तो कुछ नारे लिखी तख्तियां व बैनर लिए हुए थे। यह खबर पाकर डीएम चंद्रभूषण सिंह, एसएसपी आकाश कुलहरि, एडीएम सिटी राकेश मालपानी, एसपी सिटी अभिषेक, सीडीओ अनुनय झा सहित अनेक अधिकारी पीएसी, पुलिस व आरएएफ के साथ वहां पहुंच गए। लोगों को समझाया जाने लगा। मगर कोई बात सुनने को तैयार न था। इसी बीच शहर मुफ्ती खालिद हमीद, पूर्व विधायक जमीरउल्लाह, सपा नेता अज्जू इशहाक, सपा युवजन सभा के प्रदेश महासचिव सलमान शाहिद, एएमयू के पूर्व छात्र नेता माजिद जैदी आदि वहां पहुंच गए। इन लोगों ने भीड़ को समझाना शुरू किया।
मनाने के प्रयास के दौरान भीड़ की ओर से तरह-तरह के तर्क दिए गए। कहा गया कि एएमयू छात्रों को क्यों पीटा गया। इस दौरान हंगामी स्थिति भी बनी और भीड़ की ओर से एक-दो ईंट पत्थर भी फेंके गए। बाद में शहर मुफ्ती व जमालपुर ईदगाह के इमाम को भीड़ के बीच ले जाया गया। इन दोनों ने घरों को लौट जाने की अपील की। साथ में कहा कि अपना ज्ञापन दे दें। उसे शासन तक पहुंचाया जाएगा। इस कानून की वजह से किसी को देश से नहीं निकाला जाएगा। किसी के बहकावे में न आएं। इसी बीच एएमयू छात्र नेता फैजुल हसन भी वहां पहुंचे और लोगों को यह समझाते हुए अपील की कि आप लोग प्रदर्शन शांतिपूर्वक ढंग से करें। तब लोग वहां से जाना शुरू हुए। इधर, मेडिकल रोड, दोदपुर, अमीर निशा का बाजार पूरी तरह बंद रहा, जबकि ऊपरकोट इलाके में कुछ को छोड़कर अधिकांश दुकानें खुली रहीं। वहीं तनाव व प्रदर्शनों के मद्देनजर शहर में सेक्टर स्कीम के तहत पुलिस व प्रशासनिक टीम पूरी तरह मुस्तैद रही। डीएम-एसएसपी शहर में भ्रमण करते रहे। देर शाम शांति समिति की बैठक भी बुलाई गई। सुरक्षा के कड़े इंतजाम बरकरार हैं। एडीजी आगरा जोन शहर में ही कैंप किए हुए हैं। वहीं एएमयू परिसर में भी हालात सामान्य हो रहे हैं।

अलीगढ़। नागरिकता कानून के विरोध में जमालपुर में प्रदर्शन कर रहे लोगो को समझाते पूर्व विधायक जमी?- फोटो : CITY OFFICE

अलीगढ़ के दोदपुर मार्केट से जुलूस निकालकर बाजार बंद कराते मुस्लिम युवक। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन