{"_id":"586428244f1c1b435ceeb93f","slug":"amu-cpio-notice","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएमयू के सीपीआईओ को कारण बताओ नोटिस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएमयू के सीपीआईओ को कारण बताओ नोटिस
अमर उजाला ब्यूूराे
Updated Thu, 29 Dec 2016 02:37 AM IST
विज्ञापन
AMU GATE
- फोटो : file foto
केंद्रीय सूचना आयुक्त ने एएमयू के सीपीआईओ डिप्टी रजिस्ट्रार अतिक अहमद को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्होंने अतिक अहमद को 27 जनवरी तक नोटिस का जवाब देने को कहा है।
महानगर के आरटीआई एक्टिविस्ट विमल खेमानी ने सीपीआईओ से एएमयू द्वारा संचालित स्कूलों के संबंध में सूचना मांगी थी।
स्कूलों के प्रिंसिपल द्वारा सूचना दी गई सूचना से संतुष्ट नहीं होने पर विमल खेमानी ने सूचना आयोग में अपील कर दी। बुधवार यानी 28 दिसंबर को सूचना आयोग में हुई सुनवाई के दौरान सीपीआईओ स्वयं न जाकर एएमयू के स्कूलों के 8 प्रतिनिधियों को सूचना आयोग में भेज दिया। इससे सूचना आयुक्त बेहद नाराज हुए।
उन्होंने कहा कि यह जनता के धन एवं समय की बर्बादी है। उन्होंने अतिक अहमद को कारण बताओ नोटिस भेजकर पूछा है कि सुनवाई में स्वयं न हाजिर होने एवं 8 प्रतिनिधियों को भेजने के लिए क्यों न आपके खिलाफ अधिकतम पेनाल्टी लगाई जाए। उन्होंने एएमयू प्रशासन को भी भविष्य में ध्यान देने को कहा है ताकि पब्लिक मनी एवं समय की बर्बादी न हो।