फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   AMU associate professor dies during treatment

AMU: एसोसिएट प्रोफेसर की उपचार के दौरान मौत, अस्पताल पर लापरवाही का आरोप, हुआ हंगामा

Mon, 17 Jun 2024 01:05 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 17 Jun 2024 01:05 PM IST
सार

एएमयू के  कृषि विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। अस्पताल स्टाफ ऑक्सीजन का बहाना कर इधर-उधर रेफर करने लगा। प्रोफेसर की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिवार के लोगों ने हंगामा कर दिया।

विज्ञापन
AMU associate professor dies during treatment
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय कृषि विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर की 15 जून देर शाम एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। परिवार ने लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। परिजन शव के पोस्टमार्टम के लिए अधिकारियों तक पहुंचे। मामला एडीएम सिटी के संज्ञान में आया। तब जाकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। देर रात पोस्टमार्टम कराया जा रहा था।

विज्ञापन


मूल रूप से लोधा के गांव सूरजपुर निवासी एसोसिएट प्रोफेसर रामपाल सिंह ढाका एएमयू में तैनात हैं। उनके भाई मुकुंद सिंह का आरोप है कि उन्हें मुंह में तलवे के पास कोई परेशानी थी, जिसके उपचार के लिए किसी की सलाह पर वह सिविल लाइंस के मेडिकल रोड के एक निजी नर्सिंग होम में आए। यहां उपचार के दौरान डॉक्टर ने उन्हें ऑपरेशन की राय दी। वह तैयार हो गए और परिजनों को खबर कर दी। परिजन आए और ऑपरेशन किया गया। इस बीच किसी तरह उनकी मौत हो गई। नर्सिंग होम स्टाफ ऑक्सीजन का बहाना कर इधर-उधर रेफर करने लगा। मगर परिजन हालात भांप गया। परिवार के लोगों ने हंगामा कर दिया।
विज्ञापन


शव के पोस्टमार्टम के लिए परिजन अधिकारियों तक पहुंचे। एंबुलेंस में ही शव को साथ लेकर एडीएम सिटी तक पहुंच गए। तब उन्होंने माजरा समझा और इलाका पुलिस को निर्देशित किया। तब जाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। एसएसआई सिविल लाइंस सुनील कुमार के अनुसार रात में ही शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। हालांकि डॉक्टर पक्ष ने बताया है कि उन्हें रेफर किया गया था। बाकी रिपोर्ट व जांच के आधार पर ही कार्रवाई तय होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

एएमयू प्रोफेसर की निजी अस्पताल में मौत का मामला सामने आया है। परिवार का लापरवाही का आरोप है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। सीएमओ स्तर से जांच कराई जाएगी।-अमित कुमार भट्ट, एडीएम सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed