{"_id":"bfcbfc8d2510843b7b2e799fff62913c","slug":"amit-infamous-shot-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुख्यात अमित को गोलियों से भूना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुख्यात अमित को गोलियों से भूना
अमर उजाला ब्यूरो/ अलीगढ़
Updated Thu, 25 Jun 2015 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुकदमे की तारीख कर लौट रहे एक कुख्यात को तीन बाइक सवारों ने गोलियों से भून दिया। घटना गांव बिहारीपुर के निकट हुई। दिनदहाड़े हुई घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर एसपीआर, सीओ इंस्पेक्टर दौड़ कर पहुंचे। उन्होंने शव का पंचनामा भर अलीगढ़ भिजवा दिया तथा हमलावरों की तलाश में जुट गए।
बता दें कि गांव बिहारीपुर निवासी अमित पुत्र शशि मोहन अपने ऊपर चल रहे एक मुकदमे की तारीख करने बुधवार को अलीगढ़ कचहरी गया था। वहां से करीब साढ़े चार बजे अपनी बाइक से गांव लौट रहा था। रास्ते में गांव अंडला से गांव का ही 50 वर्षीय व्यक्ति बाइक पर साथ हो लिया। अमित गांव बिहारीपुर माइनर के निकट पहुंचा ही था कि पहले से घात लगाकर बैठे बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे घेर लिया। पहले बाइक पर अंडला से सवार हुए व्यक्ति को पिस्टल दिखाकर भगा दिया। फिर अमित को गोलियों से भून बाइक पर सवार होकर भाग गए। गोलियों की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। इसी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर इंस्पेक्टर राजवीर सिंह, सीओ ओपी सिंह मौके पर पहुंच गये।
एसपीआरए संसार सिंह भी कुछ ही देर में घटना स्थल पर थे। अमित के शरीर में 6 गोलियां लगी हैं। जिसमें से दो गोली पैर में, एक कूल्हे पर, एक पेट में और दो सिर में लगी हैं। अमित के पिता बीमारी का इलाज कराने गाजियाबाद अपनी बेटी के पास गए हुए थे। घर में केवल बूढ़ी मां थी, पुलिस पिता के आने का इंतजार कर रही है। सीओ ओपी सिंह कहना है कि अमित पर हत्या और लूट के एक दर्जन मुकदमे दर्ज है। रंजिशन उसकी हत्या की गई है, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।