{"_id":"68b5657f3029cdbf2b004593","slug":"ambedkar-statue-damaged-due-to-collapse-of-ganesha-statue-tent-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: गणेश पूजा पंडाल गिरने से आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त, हंगामा, असपा कार्यकर्ताओं ने जताया आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: गणेश पूजा पंडाल गिरने से आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त, हंगामा, असपा कार्यकर्ताओं ने जताया आक्रोश
Mon, 01 Sep 2025 02:54 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 01 Sep 2025 02:54 PM IST
सार
सराय लवरिया में बाबा साहेब की प्रतिमा स्थापित है। इसके पास में गणेश भक्तों ने पंडाल सजा रखा है। 31 अगस्त देर रात तेज बारिश और हवा के कारण पंडाल गिर गया, बाबा साहेब की प्रतिमा क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने पर हंगामा
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ में थाना बन्नादेवी क्षेत्र के सराय लवरिया में गणेश पूजा पंडाल गिरने से पास में लगी डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त हो गई। इसको लेकर बाबा साहेब के अनुयायियों में आक्रोश पैदा हो गया।
विज्ञापन
बन्नादेवी क्षेत्र के सराय लवरिया में बाबा साहेब की प्रतिमा स्थापित है। इसके पास में गणेश भक्तों ने पंडाल सजा रखा है। 31 अगस्त देर रात तेज बारिश और हवा के कारण पंडाल गिर गया, बाबा साहेब की प्रतिमा क्षतिग्रस्त हो गई। इसको लेकर अनुयायियों में रोष फैल गया। आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए हंगामा काटा।
विज्ञापन
सूचना पर सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह, सीओ बन्नादेवी कमलेश कुमार, इंस्पेक्टर शिवप्रसाद सिंह आदि मौके पर पहुंचे। सीओ बन्नादेवी कमलेश कुमार ने बताया कि लोगों की मांग पर क्षतिग्रस्त प्रतिमा के स्थान पर नई प्रतिमा स्थापित कराई जा रही है।
विज्ञापन