फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Amar Ujala Maa Tujhe Pranam Torch Rally

अमर उजाला मां तुझे प्रणाम: देशभक्ति के रंग में रंगा अलीगढ़ शहर... मशाल रैली रही बेमिसाल

Mon, 11 Aug 2025 11:51 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 11 Aug 2025 11:51 PM IST
सार

मशाल रैली को देखने वालों की भीड़ लग गई। वाहन थम गए। कदम रुक गए। घरों में बैठे लोग अपनी-अपनी बॉलकनी और छतों पर आ गए। मशाल रैली को लोगों ने अपने मोबाइल के कैमरे में कैद कर लिया। कई लोग तो फेसबुक लाइव करके अपने परिजनों को रैली में उमड़ी भीड़ को दिखा रहा था।

विज्ञापन
Amar Ujala Maa Tujhe Pranam Torch Rally
अमर उजाला की मां तुझे प्रणाम मशाल रैली का शुभारंभ - फोटो : संवाद

विस्तार

अमर उजाला मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम के तहत 11 अगस्त को मशाल रैली निकाली गई। इसमें 26 स्कूलों और विभिन्न संगठनों के हजारों लोग शामिल हुए। हाथों में तिरंगा, मशाल और जुबां पर देशभक्ति के गीत के साथ जब रैली निकली तो पूरा माहौल देशभक्ति से भर उठा। इस ऐतिहासिक रैली के साक्षी शहरवासी बने। जिधर-जिधर से रैली निकली, उधर-उधर आजादी के जश्न की नई इबारत लिख गई। रैली में शामिल लोगों का जोश हाई रहा।

विज्ञापन


महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम से निकली रैली का महापौर प्रशांत सिंघल, डीआईजी प्रभाकर चौधरी, डीएम संजीव रंजन, एसएसपी संजीव सुमन, आरएएफ कमांडेंट विनोद, एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक ने मशाल प्रज्ज्वलित कर आगाज किया। रैली के आगे स्केटिंग के खिलाड़ी चल रहे थे। उनके हाथों में तिरंगा था। आरएएफ के बाइक सवार जवानों ने समां बांध दिया। रैली में तिरंगा लहरा रहे थे। देशभक्ति के गीतों ने हर किसी को रोमांचित कर दिया। हर किसी में जोश, उल्लास और उमंग दिखाई दे रहा था। फूलों की बारिश से रैली में शामिल लोगों का अभिनंदन किया गया। इसकी गूंज पूरे शहर में रही। जगह-जगह रैली का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
विज्ञापन


ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल, डीएस बाल मंदिर, सरस्वती विद्या मंदिर की बैंड टीम ने धुन से माहौल में रोमांच भर दिया। एनसीसी कैडेट्स के कदमताल और अनुशासन आकर्षण का केंद्र रहा। स्टेडियम से निकली रैली क्वार्सी चुंगी, केला नगर चौराहा, मैरिस रोड, अब्दुल्ला चौराहा, लक्ष्मीबाई मार्ग, किशनपुर तिराहा से होते हुए स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचा। यहां राष्ट्रगान के बाद रैली संपन्न हो गई। संचालन मजहर उल कमर ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

मोबाइल के कैमरे में रैली कैद

मशाल रैली को देखने वालों की भीड़ लग गई। वाहन थम गए। कदम रुक गए। घरों में बैठे लोग अपनी-अपनी बॉलकनी और छतों पर आ गए। मशाल रैली को लोगों ने अपने मोबाइल के कैमरे में कैद कर लिया। कई लोग तो फेसबुक लाइव करके अपने परिजनों को रैली में उमड़ी भीड़ को दिखा रहा था। युवाओं ने रैली में साथ चलकर रील भी बनाई। 
मंचासीन
नई चुनौतियों के लिए तैयार रहें : डीएम
डीएम संजीव रंजन ने स्वतंत्रता दिवस पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने छात्र-छात्राओं से कहा कि वह नई चुनौतियों के लिए तैयार रहे हैं क्योंकि आने वाले समय में नए लोग होंगे और नई चुनौतियां भी होंगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि देश के निर्माण में वह योगदान देंगे। 


मशाल रैली में कैडेट्स का जोश हाई : एसएसपी
एसएसपी संजीव सुमन ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मशाल रैली में विद्यार्थियों और कैडेट्स का जोश हाई दिख रहा। मशाल रैली स्वतंत्रता दिवस की प्रतीक है। 

ये स्कूल रहे शामिल 

-ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल
-सरस्वती विद्या मंदिर
-डीएस बाल मंदिर स्कूल
-हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल
-अलबरकात पब्लिक स्कूल
-विजडम पब्लिक स्कूल
-सर्वोदय पब्लिक स्कूल
-रेंज हिल्स पब्लिक स्कूल 
-विश्व भारती पब्लिक स्कूल
- शांति निकेतन वर्ल्ड पब्लिक स्कूल
- निहार मीरा नेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल 
- थ्री डॉट्स सेवा मार्ग पब्लिक स्कूल
- मदर्स टच सीनियर सेकेंडरी स्कूल
मशाल रैली
ये कैडेट्स रहे शामिल
रैली में 1/8 एएमयू, 2/8 एएमयू, डीएस कॉलेज, एसवी कॉलेज, एचबी इंटर कॉलेज, बाबूलाल जैन इंटर काॅलेज, डीएवी इंटर कॉलेज, एसएमबी इंटर कॉलेज, नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज, श्री महेश्वर इंटर कॉलेज, अग्रसेन इंटर कॉलेज हरदुआगंज, एसटीएस, केआईएस, केंद्रीय विद्यालय के कैडेट शामिल रहे।

  • मुख्य प्रायोजक : ओजोन सिटी
  • इन एसोसिएशन विद: एवीपी इंटरनेशनल स्कूल
  • पावर्ड बाई : रसिक टावर, एकत्व स्मार्ट सिटी, हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल, रिद्धिमा फूड्स, शर्मा आर्थोप्लास्टी एंड मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बालाजी प्रोपर्टीज आर्केड, माहेश्वरी नर्सिंग एंड पैरामैडिकल इंस्टीट्यूट
  • को-स्पाॅन्सर : 112 साल की बुढि़या की घुटी, उमंग हॉस्पिटल, विश्व भारती पब्लिक स्कूल, पाठशाला क्लासेज, थ्री डाॅट्स सेवामार्ग पब्लिक स्कूल, विजडम पब्लिक स्कूल, गोपाल सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता, कुमार नर्सिंग होम, कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल, मैक्सफोर्ट मल्टी-स्पेशलिटी हॉस्पिटल, वृंदा मल्टीस्पेशिलिटी हॉस्पिटल, एलआईसी, अलीगढ़ मंडल, राजुल नर्सिंग होम एंड आईवीएफ सेंटर प्रालि., सस्मित न्यूरो केयर एंड सुपर स्पेशलिटी सेंटर
  • हॉस्पिटैलिटी पार्टनर : होटल द राॅयल रेजीडेंसी
  • आउटडोर पार्टनर : एमकेजी मीडिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed