{"_id":"641f2c274940b1c89208dfd6","slug":"amar-ujala-honor-teachers-felicitation-ceremony-on-march-26-2023-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: शिक्षकों को सम्मानित करेगा अमर उजाला, सम्मान समारोह 26 मार्च को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: शिक्षकों को सम्मानित करेगा अमर उजाला, सम्मान समारोह 26 मार्च को
Sat, 25 Mar 2023 10:45 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 25 Mar 2023 10:45 PM IST
सार
उत्कृष्ट शिक्षण पद्धति से विद्यार्थियों में अलग पहचान बनाने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया जाएगा। शिक्षकों ने हमेशा शिष्यों को अपने से ऊंचा मुकाम पर देखना चाहा है। इसके लिए वह अपनी जिंदगी के अनुभव अपने शिष्यों को देते हैं।
विज्ञापन
अमर उजाला शिक्षक सम्मान 2023
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिन शिक्षकों ने अपनी शिक्षा से शिष्यों का भाग्य जगाया है, उन शिक्षकों को अमर उजाला की ओर शिक्षक सम्मान-2023 से सम्मानित किया जा रहा है। सम्मान समारोह होटल मेलरोज इन में रविवार की सुबह 11.30 बजे से होगा। समारोह में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के राजस्व राज्यमंत्री अनूप प्रधान, विशिष्ट अतिथि एमएलसी डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह और डीआईओएस सर्वदा नंद होंगे।
विज्ञापन
उत्कृष्ट शिक्षण पद्धति से विद्यार्थियों में अलग पहचान बनाने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया जाएगा। शिक्षकों ने हमेशा शिष्यों को अपने से ऊंचा मुकाम पर देखना चाहा है। इसके लिए वह अपनी जिंदगी के अनुभव अपने शिष्यों को देते हैं। जब उनका शिष्य जीवन में सफल होता है, तो माता-पिता के बाद यही शिक्षक सबसे ज्यादा खुश होता है। शिष्यों के संपूर्ण व्यक्तित्व को निखारने में शिक्षक कोई कोर कसर नहीं छोड़ता।
विज्ञापन
प्रतिभागी स्कूल : थ्री डॉट्स सेवामार्ग पब्लिक स्कूल, विजडम पब्लिक स्कूल, ब्रिलिएंट पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, विश्व भारती पब्लिक स्कूल, धर्मसमाज बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, शांति निकेतन वर्ल्ड स्कूल, अंकुर पब्लिक स्कूल, द ब्लॉसम स्कूल, इम्पीयिरल इंटरनेशनल स्कूल, बचपन प्ले स्कूल
विज्ञापन
मुख्य स्पॉन्सर : बिट ग्रुप ऑफ एजूकेशनपावर्ड बाई : आरजी ग्रुप ऑफ एजूकेशन, भार्गव ड्रेसेज स्कूल यूनिफॉर्म
इन एसोसिएशन विद : अल-दुआ फूड प्रोसेसिंग प्रा.लि., वीएलसीसी मैरिस रोड
वेन्यू पार्टनर : होटल मैलरोज-इन