फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Amar Ujala debate competition held in Wisdom Public School

Debate Competition: विजडम में हुई अमर उजाला वाद-विवाद प्रतियोगिता, प्रतिभागियों ने बेबाक तरीके से रखी राय

Sat, 26 Apr 2025 12:21 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 26 Apr 2025 12:21 PM IST
सार

देश हित में एक देश एक चुनाव पर अलीगढ़ के विजडम पब्लिक स्कूल में अमर उजाला ने वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया। पक्ष और विपक्ष में प्रतिभागियों ने बेबाक राय रखी।

विज्ञापन
Amar Ujala debate competition held in Wisdom Public School
वाद विवाद प्रतियोगिता में छात्राएं - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ के रामघाट रोड स्थित विजडम पब्लिक स्कूल में 25 अप्रैल को अमर उजाला द्वारा वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। देश हित में एक देश एक चुनाव विषय पर तीन श्रेणियों में छात्र-छात्राओं ने पक्ष और विपक्ष में अपने तर्क प्रस्तुत किए। प्रतिभागियों की अभिव्यक्ति और तर्क प्रस्तुति ने स्कूल के शिक्षकों के साथ-साथ निर्णायक मंडल को भी बेहद प्रभावित किया।

विज्ञापन


विषय के पक्ष में तर्क देते हुए प्रतिभागियों ने कहा कि बार-बार चुनाव कराने से सरकारी खजाने पर बोझ पड़ता है। एक साथ चुनाव कराने से इस खर्च में काफी कमी आ सकती है। इसके अलावा चुनाव होने से आदर्श आचार संहिता लागू हो जाती है, जिससे विकास कार्य बाधित होते हैं। एक साथ चुनाव होने से विकास कार्यों में निरंतरता बनी रहेगी। बार-बार चुनाव कराने से प्रशासनिक मशीनरी व्यस्त रहती है और समाज में ध्रुवीकरण बढ़ता है। एक साथ चुनाव होने से सामाजिक समरसता बनी रहेगी।
विज्ञापन

वाद विवाद प्रतियोगिता में छात्र-छात्राएं
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर विपक्ष में प्रतिभागियों ने तर्क दिए कि एक साथ चुनाव होने से राष्ट्रीय मुद्दों पर अधिक ध्यान केंद्रित होगा, जिससे क्षेत्रीय मुद्दों की अनदेखी हो सकती है। साथ ही एक साथ चुनाव होने से लोकतंत्र कमजोर हो सकता है, क्योंकि मतदाताओं को स्थानीय मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करने का कम अवसर मिलेगा। राष्ट्रीय दलों का प्रभुत्व बढ़ सकता है, जिससे क्षेत्रीय दलों को नुकसान हो सकता है। साथ ही साथ ही बार बार चुनाव होने से सरकार पर जनता का दबाव बना रहता है, एक साथ चुनाव होने से जवाबदेही में कमी आ सकती है।

यह रहे विजेता

प्रतियोगिता के विजेताओं में जूनियर श्रेणी में कक्षा 8 के तन्मय राजपूत ने पक्ष में तर्क प्रस्तुत किए। जबकि विपक्ष में कक्षा 8 की अनन्या ने अपनी बात रखी। मध्य श्रेणी में कक्षा 10 की शगुन ने पक्ष में, कक्षा 10 की ही लीसा मोहानी ने विपक्ष में अपनी बात मजबूती से रखी। वरिष्ठ श्रेणी में कक्षा 11 की प्राची सिंह ने पक्ष में अपने तर्कों से प्रभावित किया। कक्षा 12 की ध्वनि अग्रवाल ने मुद्दे के विपक्ष में अपनी दमदार अभिव्यक्ति से सुनने वालों को प्रभावित किया। निर्णायक मंडल में शकुंतला अग्रवाल, श्याम सुंदर और शकील अहमद शामिल थे। संचालन शशिप्रभा ने किया।

ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में स्कूल की निदेशक प्रीति गुप्ता, उप निदेशक नितिन अग्रवाल, सहायक निदेशक अतिन गुप्ता, प्रिंसिपल निर्मल अग्रवाल, शिखा गुप्ता, वंदना गौड़ मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed