फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Along with improving supply, reduce line loss, increase revenue recovery

आपूर्ति बेहतर बनाने के साथ ही लाइन लॉस कम करें, राजस्व वसूली बढ़ाएं- ऊर्जा मंत्री

Sat, 11 Jun 2022 01:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Along with improving supply, reduce line loss, increase revenue recovery
प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ ई समीक्षा बैठक में कहा कि बिजली ट्रिपिंग की समस्या, झूलते तारों को दुरुस्त करने, जले ट्रांसफार्मरों को समय से बदलने, ट्रांसफार्मर जलने की समस्या से निजात दिलाने, विद्युत मीटर की स्थापना तथा समय से बिल वितरण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति देना बिजली विभाग की जिम्मेदारी है। इसके लिए जो भी कारण हैं उन्हें दूर कर निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। जहां भी बिजली के पोल व तार जर्जर हैं उन्हें बदला जाए। ट्रिपिंग की समस्या को गंभीरता से लिया जाए। यदि पेड़ की टहनी तारों को छू रही हैं, विद्युत ट्रांसफार्मर के नजदीक कोई होर्डिंग लगा है जिसके आंधी या तेज हवा में ट्रांसफॉर्मर पर गिरने की संभावना है तो उस पर ध्यान दिया जाए। उन्होंने बकाया बिल व राजस्व वसूली में जिला पुलिस- प्रशासन का सहयोग लिया जाए।
विज्ञापन

नगर निकायों के विस्तार एवं उच्चीकृत के लिए 550 करोड का बजट
ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने कहा कि नगर निकायों के विस्तार एवं उच्चीकृत के लिए संपूर्ण प्रदेश में 550 करोड़ के बजट की व्यवस्था की गई है। पिछले पांच वर्षों में बिजली व्यवस्था में काफी सुधार हुआ है। वर्तमान में 25400 मेगावाट से अधिक बिजली आपूर्ति की जा रही है। जनता की सुविधा के लिए ऊर्जा विभाग में एकमुश्त समाधान योजना लागू की गई है। इस योजना में घरेलू उपभोक्ताओं किसानों का विशेष ध्यान रखा गया है। उन्होंने शत-प्रतिशत वैद्य कनेक्शन, उपभोक्ताओं के घर पर मीटर और सही समय पर बिलिंग के साथ वसूली करने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि शासन के निर्देशानुसार सोमवार को अधिशासी अभियंता एवं अधीक्षण अभियंता अपने स्तर से लोगों की शिकायतों के समाधान के लिए अपने अपने क्षेत्र में जनसुनवाई करेंगे। हरदुआगंज तापीय परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक सुनील कुमार ने बताया कि सीएसआर फंड से 39 गांव में 22 करोड़ की धनराशि से विकास कार्य कराए गए हैं। 400 सोलर लाइट भी लगाई गई है। उड़ती हुई राख को दबाने के लिए रेसिंग एवं पानी के फव्वारे लगाए जाने की कार्रवाई भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed